{"_id":"58f8d3684f1c1ba3464735ed","slug":"ashutosh-maharaj-case-last-chance-given-by-the-highcourt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष महाराज मामला: हाईकोर्ट ने दिया आखिरी मौका, अब 5 मई को बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष महाराज मामला: हाईकोर्ट ने दिया आखिरी मौका, अब 5 मई को बहस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
आशुतोष महाराज
- फोटो : File Photo
डेरा नूर महल दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के मुखिया आशुतोष महाराज के शरीर का अंतिम संस्कार करने के आदेशों के खिलाफ याचिका पर बहस करने के लिए पंजाब सरकार ने वीरवार को फिर एक बार समय दिए जाने की अपील की।
एजी ने कहा कि एसवाईएल को लेकर एक अहम बैठक है, इस कारण वह बहस नहीं कर सकते। हाईकोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बार-बार समय मांगने की गलती न की जाए, इस बार अंतिम मौका दे रहे हैं और 5 मई को हर हाल में इस मामले में पंजाब सरकार अपना पक्ष रखे।
पंजाब के एडवोकेट जरनल अतुल नंदा ने वीरवार सुबह हाईकोर्ट के सामने पेश होकर आग्रह किया कि एसवाईएल विषय पर एक अहम बैठक होने जा रही है। इस कारण वे बहस करने में असमर्थ हैं। पिछली सुनवाई पर भी हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा समय मांगने पर कड़ी फटकार लगाते हुए इस मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि ऐसे तो इस मामले का कभी निपटारा ही नहीं हो पाएगा।

Trending Videos
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया अब फिर समय मांगने का प्रयास न हो
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
खंडपीठ ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा की अभी यही तय नहीं हो पाया है की इस मामले में राज्य सरकार का स्टैंड क्या है। जिस तरह से राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है उससे तो यही लगता है की सरकार इस मामले में निष्पक्ष नहीं है।
इस मामले में एक सुनवाई पर महाराज के कथित पुत्र दिलीप कुमार झा और संस्थान की ओर से लगभग तीन घंटे चली बहस में अपनी-अपनी दलीलें पूरी कर ली गई थी। इन दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने पर हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी थी।
लेकिन उसके बाद लगातार तीन चार सुनवाई से पंजाब सरकार इस मामले में समय की मांग कर रही है और अपना पक्ष नहीं रख पा रही। वीरवार को हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को समय देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वो इस मामले में उनको अंतिम बार समय दे रहे हैं।