फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar's Statement I will not contest assembly elections

मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा, लोस चुनाव में उतर चुके नेताओं को भी नहीं लड़ना चाहिएः अशोक तंवर

Sun, 25 Aug 2019 01:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांग (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांग (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Aug 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar's Statement I will not contest assembly elections
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

मैं विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा। जिसने भी लोकसभा चुनाव लड़ा है वो कोई भी नेता विधानसभा चुनाव न लड़े, यह सलाह है। दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों को आगे आने का मौका मिलना चाहिए और नए चेहरों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारना चाहिए। यह कहना है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का। 

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ता और प्रचार करता तो कांग्रेस को लोकसभा की 4-5 सीटें जरूर मिलती। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर चांग गांव में सत साहेब आश्रम में गुरु रामानंद की सातवीं बरसी पर पहुंचे थे। उन्होंने संत आश्रम में पहुंच कर संतों से आशीर्वाद लिया और उपस्थित लोगों से धर्म, शांति व भाईचारे की राह पर चलने की आह्वान किया। 
विज्ञापन


आश्रम में पहुंचने से पहले मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश 70 साल के इतिहास में पहली बार संकट में है। आज देश की अर्थव्यवस्था, किसान, रोजगार व उद्योग बहुत बड़े संकट में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने की सोच रही है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की फूट को नकारते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस एक मेले के समान है जिसमें छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन सभी नेता एक होकर सोनिया व राहुल को मजबूत करने का काम करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा का 75 पार का दावा है, पर जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है। उन्होंने इनेलो व जेजेपी के एक होने की चर्चाओं पर भी चुटकी ली और कहा कि दोनों ही पांच प्रतिशत में ही सिमट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed