फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar's coronation today

तंवर की ताजपोशी आज, नहीं पहुंचेगा हुड्डा विरोधी खेमा

Fri, 14 Feb 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar's coronation today
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पदभार संभालेंगे। तंवर की ताजपोशी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उधर, तवंर खेमे की ओर से भी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांग्रेस को एकजुट करने की दिशा में अशोक तंवर ने सभी पदाधिकारियों और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को स्वयं फोन करके आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


शताब्दी से शुक्रवार सुबह वह चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में तंवर दोपहर करीब 12 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, रविदास जयंती होने के कारण हुड्डा विरोधी खेमा तंवर की ताजपोशी पर पहुंचेगा या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। राज्य सभा सदस्य कुमारी सैलजा का शुक्रवार को हिसार में कार्यक्रम है।

जबकि, चौधरी बीरेंद्र सिंह का जींद में कार्यक्रम है। इसके अलावा निवर्तमान राज्य सभा सांसद ईश्वर सिंह के रविदास जयंती के कारण कैथल सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हैं।

उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर अपनी असमर्थता जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अशोक तंवर ने स्वयं टेलीफोन कर उन्हें आमंत्रित किया था, लेकिन समाज के लोगों ने 15 दिन पहले से रविदास जयंती के कारण समय ले रखा है।

उधर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 14 फरवरी को गुरु रविदास महासभा द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर-20 में आयोजित गुरु रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। गीता भुक्कल के भी पहुंचने की पूरी संभावना है।


प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि वे शताब्दी से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उनका पहला प्रयास संगठन को मजबूत करना है। उसके लिए वे जी जान से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed