फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ashok tanwar, haryana congress, haryana jat protest, haryana jat voilence, haryana news

भाजपा सरकार ने पेश किया दंगों का गुजरात मॉडल: तंवर

Wed, 09 Mar 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कलायत(कैथल)
ब्यूरो/अमर उजाला, कलायत(कैथल) Updated Wed, 09 Mar 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar, haryana congress, haryana jat protest, haryana jat voilence, haryana news
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में गुजरात दंगों का मॉडल पेश किया है। उपद्रव के कारण प्रदेश के भाईचारे के साथ व्यवसाय को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भाजपा के साथ-साथ इनेलो ने भी सांप्रदायिक दंगों को फैलाने में अहम भूमिका निभाई। यह बात मंगलवार को आरक्षण आंदोलन में दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा। तंवर ने पीड़ितों से नुकसान की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के दौरान सरकार मूकदर्शक बनी रही। इस दौरान सरकार व प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा। उन्होंने कहा कि उपद्रव की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे आंदोलन में हुए उपद्रव की सूचना मैंने सोनिया गांधी व राहुल गांधी को दे दी है। वे आंदोलन के दौरान अपने क्षेत्रों में थे। इस मामले में कांग्रेस कोई राजनीति नहीं कर रही है। उनका उद्देश्य प्रदेश में शांति बहाल करना है।
विज्ञापन


उपद्रव के दौरान अपनी ड्यूटी न करने वाले अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक तौर से पिछडे़ लोगों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने देश के पिछड़ों को आरक्षण देकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रो. वीरेंद्र सिंह के मामले में तंवर ने कहा कि उन्होंने संज्ञान लेते हुए अनुशासन कमेटी को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। वीरेंद्र को नोटिस जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण आंदोलन में खराब हुए भाईचारे की भरपाई नहीं
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को पूंडरी में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई आगजनी का जायजा लेने पहुंचे। तंवर ने पेहवा चौक पर स्थित उन सभी दुकानों का जायजा जिन में आगजनी की घटनाएं हुई थी, उन्होंने पीड़ितों से पूछा कि क्या सरकार ने उन्हें मुआवजा दे दिया और दे दिया तो उतना मिला क्या जितना उन्हें नुकसान हुआ।


तंवर ने कहा कि इस आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन दुकानों में नुकसान हुआ है, उसकी क्षति पूर्ति तो शायद हो भी जाए लेकिन जो भाईचारा खराब हुआ है, उसकी भरपाई कैसे होगी। इस मौके पर उनके साथ रवि मैहला, रमेश भादू, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश नैहरा, अजय शर्मा, विकास सिंगला, राजेश, महीपाल मोहना, शीशपाल करोड़ा, बलराज फतेहपुर व अमित मोहना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed