{"_id":"5d8ba52a8ebc3e016c139d9b","slug":"ashok-khemka-s-tweet-on-pandit-deendayal-upadhyaya-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर चर्चित आईएएस अशोक खेमका का ट्वीट, इशारों में कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर चर्चित आईएएस अशोक खेमका का ट्वीट, इशारों में कही बड़ी बात
Thu, 26 Sep 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका ने दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को लेकर ट्वीट किया है। बुधवार रात 8 बजकर 56 मिनट पर किए गए ट्वीट में खेमका ने लिखा है कि चुनावी आपाधापी में दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस आज नहीं मनाया गया। महापुरुषों को याद करना चुनावी आचर संहिता का उल्लंघन तो नहीं है।
विज्ञापन
खेमका के इस ट्वीट को विधानसभा चुनाव में भाजपा की व्यस्तता से जोड़कर देखा जा रहा है। चूंकि, जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष दीन दयाल उपाध्याय को भाजपा अपना आदर्श मानती है और केंद्र व हरियाणा सरकार ने उनके नाम से योजनाएं भी शुरू की हैं। हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय जन आवास योजना चल रही है।
विज्ञापन
यह पहला ही मौका होगा जब भाजपा ने हरियाणा में दीन दयाल उपाध्याय की जयंती नहीं मनाई होगी। प्रदेश में उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। आईएएस अशोक खेमका के ट्वीट पर रिट्वीट के साथ ही कमेंट भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन