{"_id":"d8a77c6100f22bb1853f919b166f9fee","slug":"ashok-khemka-and-pradeep-kasni-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमका और कासनी की नियुक्ति पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमका और कासनी की नियुक्ति पर मंथन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई नियुक्तियों के बाद प्रदेश सरकार में यह चर्चा आम है कि आईएएस अधिकारी अशोक खेमका और प्रदीप कासनी को सरकार किन पदों पर नियुक्ति देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधायक दल के नेता चुने जाते ही प्रदीप कासनी उनके साथ हो गए थे। बुधवार को भी कासनी पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ रहे हैं।
कासनी के अनुभव का सरकार फायदा लेगी, लेकिन किस तरह से लेगी इस बात पर चर्चा हो रही है। आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के अनुभव का कहां इस्तेमाल किया जाए, इस बात पर भी मंथन हो रहा है। वीरवार को हुई नियुक्तियों में प्रदीप कासनी का नंबर न आना प्रदेश की अफसर शाही में चर्चा का विषय रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, कासनी ने अपनी ओर से कोई नियुक्ति नहीं मांगी थी, लेकिन उनकी नियुक्ति को लेकर चर्चा हर तरफ थी। आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की भी मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है, लेकिन खेमका ने भी अपनी ओर से मुख्यमंत्री के सामने कोई डिमांड नहीं रखी है।
विज्ञापन
इतना जरूर है कि निजाम बदलते ही खेमका को दी जाने वाली प्रताड़ना बंद हो गई है। पुरानी सरकार हर सप्ताह उनके लिए एक चिटेठी जारी कर देती थी, जिससे खेमका को निजात मिल गई है।