फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asha workers will be arrested in all the districts tomorrow.

Chandigarh News: कल सभी जिलों में आशा वर्कर्स देंगी गिरफ्तारियां

Sat, 23 Sep 2023 06:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will be arrested in all the districts tomorrow.
प्रदेश में 8 अगस्त से 20 हजार आशा वर्कर्स हड़ताल पर हैं
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए सामूहिक हड़ताल पर अड़ी आशा
चंडीगढ़। हरियाणा की 20 हजार हड़ताली आशा वर्कर्स 25 सितंबर यानि कल जिला मुख्यालयों पर अपनी गिरफ्तारियां देंगी। इसके लिए यूनियन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूनियन का दावा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि 8 अगस्त से आशा वर्कर्स हड़ताल पर हैं। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव सुनीता ने कहा कि आशा वर्कर्स के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद भी सरकार लंबे समय से अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। हड़ताल के 45 दिन बाद विभाग के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक की अध्यक्षता में आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई है। बैठक में 10 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा हुई है, जिससे आने वाले समय में मांगों का सकारात्मक समाधान होने की संभावना पैदा हुई है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक भी वार्ता की कोई तारीख तय नहीं की गई है। महासचिव सुनीता ने बताया कि 25 सितंबर को आशा वर्कर्स सामूहिक गिरफ्तारियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed