{"_id":"5f2af2798ebc3e3cf52708e5","slug":"asha-worker-escaped-mother-newborn-pretext-conducting-test-hospital-woman-twins-child-died-chandigarh-news-pkl3837577123","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासाः अस्पताल में जांच कराने के बहाने मां से नवजात लेकर फरार हो गई थी आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासाः अस्पताल में जांच कराने के बहाने मां से नवजात लेकर फरार हो गई थी आशा वर्कर
Thu, 06 Aug 2020 11:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब से बच्चा चोरी कर चंडीगढ़ में बेचने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। नवजात बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त को मालेरकोटला के एक अस्पताल में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी। बीते तीन अगस्त को अस्पताल से छुट्टी वाले दिन आशा वर्कर सरबजीत ने बच्चे को कमजोर कहकर अस्पताल में जांच कराने के बहाने नवजात को लेकर फरार हो गई थी।
बुधवार को पुलिस की टीम मालेरकोटला के अस्पताल में पहुंची। वहां से रिकॉर्ड खंगालकर नवजात बच्चे की मां के घर का पता जुटाया। इसके बाद पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि महिला मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। वह पिछले काफी समय से मालेरकोटला में पति के साथ रह रही है। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि आशा वर्कर का काम करने वाली सरबजीत कौर पिछले काफी समय से उसके संपर्क में है।
गर्भवती होने पर अक्सर उसकी देखभाल भी करती रहती थी। बीते एक अगस्त को उसने जुड़वा बच्चे के जन्म दिया। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अस्पताल से छुट्टी वाले दिन तीन अगस्त को सरबजीत ने उससे कहा कि उसका दूसरा बच्चा काफी कमजोर है। बच्चे का जांच कराकर वह उसके घर पहुंच जाएगी। सरबजीत के झांसे में आकर महिला अपने घर चली गई। काफी देर के बाद सरबजीत के घर नहीं पहुंचने पर उसे कई बार फोन किया गया, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ था।

नहीं दी गई पुलिस को शिकायत
सूत्रों के अनुसार जैसा कि महिला ने पुलिस को बताया कि सरबजीत और उसका बच्चा नहीं मिलने पर दोनों की तलाश भी की गई, लेकिन हैरानी की बात है कि इसकी शिकायत पुलिस को देना महिला और उसके परिजनों ने जरूरी नहीं समझा। पुलिस टीम ने अस्पताल और अन्य लोगों के बयान लिए।
संगरूर के अस्पताल में भी खंगाल रही रिकॉर्ड
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सेक्टर-40 से 11 दिन की बच्ची भी बरामद की थी, जिसे आरोपियों ने एक लाख रुपये में बेचा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस बच्ची को संगरूर के एक अस्पताल से चोरी किया गया था। पुलिस टीम देर रात तक संगरूर में भी इसकी जांच करने में जुटी थी।
यह है मामला
गौरतलब है कि बीते सोमवार को पुलिस ने एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास से चंडीगढ़ में नवजात को बेचने आ रहे ऑल्टो कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक पंजाब पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल था। आरोपी चार लाख में नवजात को बेचने आए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि बीते सप्ताह सेक्टर 40 में एक नवजात बच्ची को एक लाख में बेचा था। सभी आरोपी सात सात दिन के पुलिस रिमांड पर है।
एएसपी नहीं बरतना चाहती कोई कोताही
एएसपी नेहा यादव की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी बच्चा चोरी के केस को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। एएसपी ने कहा है कि टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।