फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   As soon as the end of the concession of toll roadways, so getting such recovery

टोल टैक्स शुरू होते ही रोडवेज की रियायत खत्म, अब ऐसे हो रही वसूली

Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
As soon as the end of the concession of toll roadways, so getting such recovery
टोल

हरियाणा रोडवेज ने नोटबंदी के बाद टोल टैक्स माफ होने पर किराए में दी रियायत को खत्म कर दिया है। दो दिसंबर को रात बारह बजे के बाद टोल वसूली शुरू होने पर रोडवेज ने अब पुराना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को हरियाणा परिवहन विभाग की निदेशक अनीता यादव ने इसके निर्देश जारी किए थे। देर रात से किराए में पांच रुपये प्रति टोल की गई कटौती वापस ले ली गई। रविवार को रोडवेज के सभी डिपो महाप्रबंधकों ने बस कंडक्टरों को असल किराया ही वसूलने के निर्देश दे दिए, जिन पर अमल भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद टोल टैक्स खत्म किए जाने पर हरियाणा सरकार के निर्णय के बाद रोडवेज ने किराए में कटौती की थी। चंडीगढ़ से दिल्ली का पंद्रह रुपये और चंडीगढ़ से हिमाचल का दस रुपये किराया कम वसूला जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी के सफर से चुकाना होगा पुराना किराया

As soon as the end of the concession of toll roadways, so getting such recovery
two thousand note

इसके अलावा जिन मार्गों पर एक ही टोल पड़ता था, वहां पांच रुपये कम वसूले गए। रविवार को रोडवेज कंडक्टरों को सवारियों के साथ काफी माथापच्ची करनी पड़ी। 

उन्हें यह समझाने में खूब दिक्कत आई कि किराया कम नहीं हुआ था, बल्कि पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद होने पर टोल माफी के चलते रियायत दी गई थी। हरियाणा रोडवेज की प्रतिदिन 38 सौ से अधिक बसें विभिन्न लंबी और छोटी दूरी के रूटों पर सेवाएं देती हैं। 

इनके परिचालन क्षेत्र में आने वाले सभी टोल को  मद्देनजर रखते हुए किराए में रियायत दी गई थी। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के अनुसार टोल काफी की अवधि के दौरान पूरा किराया वसूलना उचित नहीं था। चूंकि सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए ही किराए की दर तय की होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed