{"_id":"654d43d7a86102c646029f33","slug":"as-soon-as-the-capping-was-lifted-236-two-wheelers-were-sold-today-300-cars-and-more-than-500-bikes-were-delivered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-281141-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कैपिंग हटते ही बिके 236 दोपहिया वाहन, आज 300 कारें-500 से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कैपिंग हटते ही बिके 236 दोपहिया वाहन, आज 300 कारें-500 से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति का पालन कराने के लिए लागू की गई दोपहिया वाहनों की कैपिंग हटते ही वीरवार को पहले दिन 236 पेट्रोल दोपहिया वाहन बिके। शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर कार-बाइक डीलर्स पर खूब धन वर्षा होगी। एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार को 300 कारें और 500 से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी हो सकती है।
धनतेरस पर कार-बाइकों के अलावा आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के व मूर्तियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, मोबाइल से लेकर घरेलू साज-सज्जा के सामानों की जमकर खरीदारी होती है। इस बार काफी संख्या में लोगों ने कार-बाइकों की एडवांस बुकिंग कराई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के वित्त सचिव राम कुमार गर्ग ने बताया कि भाई दूज तक करीब 1000 दो पहिया वाहन के बिकने का अनुमान है और 1000 से लेकर 1200 कारों की भी डिलीवरी हो सकती है। लगभग सभी डीलर्स के पास 30 से 50 कारों की बुकिंग है। उन्होंने बताया कि ज्यादा बुकिंग होने के कई कारण है। कई कार कंपनियों की तरफ से बहुत ही आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपये तक के ऑफर है। वहीं, यूटी प्रशासन की तरफ से बार बार लगाई जा रही कैपिंग की वजह से लोगों में असंतोष का भाव है। लोगों को ऐसा लग रहा है अगर वह अभी गाड़ी नहीं खरीदेंगे तो फिर से बैन लग जाएगा।
चौतरफा दबाव और हाईकोर्ट में मामला पहुंचने पर प्रशासन का यू टर्न... 27 नवंबर तक बाइकों की होगी बिक्री
ईवी पॉलिसी पर चंडीगढ़ प्रशासन ने यू टर्न ले लिया है। यूटी प्रशासन ने दिवाली के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को रिव्यू करने का फैसला किया है। इस बीच आगामी 27 नवंबर गुरुपर्व तक वाहनों के पंजीकरण पोर्टल को खुला रखने का भी निर्णय लिया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल वाहन खरीदारों और खासकर ऑटोमोबाइल डीलरों को बड़ी राहत मिलने वाली है। चौतरफा दबाव और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मामला पहुंचने पर प्रशासन ईवी पॉलिसी की कैपिंग हटाने को लेकर हरकत में आया है।