बहन ने भाई की संपत्ति पर कुछ ऐसे किया दावा कि कोर्ट ने भी जताई हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदीप सिंह द्वारा अपनी बीवी, दो बच्चों और मां समेत आत्महत्या करने के बाद उनकी बहन पूरी प्रॉपर्टी का कानूनी वारिस घोषित करने की मांग वाली याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंची।
यह वहीं बहन है जिस पर भाई हरदीप सिंह और उसके परिवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। अमृतसर की इस घटना के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बहन पर दो लाख का जुर्माना ठोका है।
हाईकोर्ट ने याची के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि इस तरह का मामला देखकर हैरानी होती है कि जिस बहन को भाई ने आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है, वही उसकी प्रोपर्टी पर हक पाने का दावा लेकर पहुंची है।
कोर्ट ने कहा- ऐसा मामला देखकर हैरानी होती है
हरदीप सिंह पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद तब मामले में नया मोड़ आया, जब हरदीप ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां समेत आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पूर्व उसने अपनी बहन, एसएसपी व अन्य को इसका जिम्मेदार ठहराया था।
आरोप के अनुसार मृतक की बहन ने पैसे के लिए हरदीप सिंह को ब्लैकमेल किया। अमृतसर की अदालत में मामले का ट्रायल चल रहा है। इसी दौरान मृतक की बहन जो इस मामले में आरोपियों में भी शामिल है, उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर भाई की पूरी प्रोपर्टी पर अपना दावा ठोका।
उसने कहा कि पूरे परिवार की मौत के चलते अब प्रोपर्टी का कोई दूसरा वारिस नहीं है। मांग की कि बहन होने के नाते उसे इस प्रोपर्टी का कानूनी हकदार माना जाए। जस्टिस राजन गुप्ता ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को अपना फैसला सुनाया।
फैसले में कहा गया कि अपने भाई, मां, भाभी और भतीजों को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी की ओर से प्रॉपर्टी हासिल करने की ऐसी जल्दबाजी इससे पहले उन्होंने कहीं नहीं देखी। याची ने इसके लिए निचली कोर्ट में चल रहे ट्रायल के समाप्त होने तक का इंतजार भी नहीं किया।