फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind kejriwal two election rally in patiala, punjab elections

कैप्टन के गढ़ में गरजेंगे अरविंद केजरीवाल, 12 को दो चुनावी रैलियां

Mon, 09 Jan 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 09 Jan 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal two election rally in patiala, punjab elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के होम टाउन पटियाला में जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल गरजेंगे। 
विज्ञापन

पटियाला शहरी हलके से आप के उम्मीदवार डा. बलवीर सिंह ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। 12 जनवरी को केजरीवाल पटियाला में दो चुनावी रैलियां करेंगे। यह रैलियां 12 जनवरी की शाम को क्रमवार धीरू की बस्ती और किला चौक में की जाएंगी। 
विज्ञापन


इस दौरान केजरीवाल पटियाला से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक विरोधी नीतियों और अकाली सरकार की ओर से पिछले 10 सालों के अपने राज दौरान पंजाब की हुई लूट के बारे में लोगों को सचेत करेंगे। केजरीवाल लोगों को बदलाव और पंजाब के विकास के लिए आप के हक में वोटें डालने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही केजरीवाल दिल्ली में आप की सरकार की ओर से किए जा रहे लोकहित व विकास के कामों के बारे में भी लोगों को बताएंगे। पंजाब के लोगों के लिए पार्टी की ओर से तैयार की गई लोक भलाई योजनाओं और राज्य से नशे व भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए बनाई नीतियों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed