फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said If corruption of even one penny is found against me then hang me publicly

Punjab News: केजरीवाल बोले- मोदी जी! मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार मिले तो मुझे सरेआम लटका दो

Fri, 05 May 2023 10:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 10:00 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं, प्रधानमंत्री जी, अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस दिन मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार मिले, मुझे सरेआम लटका दो

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said If corruption of even one penny is found against me then hang me publicly
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ एक भी पैसे का भ्रष्टाचार मिलता है तो उन्हें सरेआम लटका दिया जाए।

विज्ञापन


लुधियाना में आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं, प्रधानमंत्री जी, अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस दिन मेरे खिलाफ एक पैसे का भ्रष्टाचार मिले, मुझे सरेआम लटका दो लेकिन यह रोज-रोज की नौटंकी और तमाशा बंद करो। मेरे पीछे सीबीआई, ईडी, आयकर और पुलिस को लगा दिया है, क्यों? सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि किसी भी तरह साबित करना है कि केजरीवाल चोर है। यह साबित करना है कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल हूं।
विज्ञापन


हमने पंजाब संभाल लिया, इनसे मणिपुर नहीं संभल रहा
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य का मॉडल लाने वाले सत्येंद्र जैन थे। उन्हें जेल में डाल दिया। मनीष ससोदिया को भी जेल में डाल दिया। इनके घर रेड में एक रुपया नहीं मिला। भाजपा का मकसद दोनों को बदनाम कर आप को अन्य राज्यों में सत्ता में आने से रोकना है। हमारी सरकार ने जो लोगों के शिक्षा व सेहत पर काम किया है। इससे लोगों का प्यार हमें मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात, गोवा, उत्तराखंड में हम आगे बढ़ रहे हैं। इससे भाजपा घबरा गई है। कुछ महीने पहले यह कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी से बार्डर नहीं संभल रहा। पंजाब सरकार ने बिना खून खराबे के अमृतपाल को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री मान व पुलिस बधाई की पात्र है। अब इनसे (केंद्र सरकार) मणिपुर नहीं संभल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed