फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said Bhagwant Mann govt stopped migration of industries from Punjab

केजरीवाल ने की तारीफ: बोले- मान सरकार ने उद्योगों के पलायन को रोका, अब पंजाब आ रहे दूसरे राज्यों के कारखाने

Fri, 15 Sep 2023 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे भारत में केवल पंजाबी ही औद्योगिक क्षेत्र में चीन के एकाधिकार को तोड़ सकते हैं। पंजाबी उद्योगों को किसी अन्य राज्य के उद्योग से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है बल्कि औद्योगिक विकास में चीन को हराने के प्रयास करने हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said Bhagwant Mann govt stopped migration of industries from Punjab
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को होटल रैडिसन ब्लू में शुक्रवार को सरकार व उद्यमियों की मिलनी कार्यक्रम में सीएम मान की खुल कर तारीफ की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कड़े प्रयासों के कारण पंजाब में आज इंडस्ट्री का विकास हो रहा है।

विज्ञापन


अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में उद्यमी अपने उद्यम स्थापित करने यहां आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब से इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में पलायन कर रही थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान अन्य राज्यों के 450 उद्योगों ने अपना परिचालन पंजाब में स्थानांतरित कर दिया है। यह पहले की प्रवृत्ति के विपरीत है जब पंजाब से उद्योग का पलायन दूसरे राज्य में हो रहा था।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है। भगवंत मान सरकार को एक ऐसी व्यवस्था विरासत में मिली थी, जब राज्य से उद्योग दूसरे राज्यों में भाग रहे थे। उद्योग पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में व्याप्त लूटपाट व्यवस्था से तंग आ चुके थे। पंजाब के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को अच्छी कानून व्यवस्था के साथ-साथ औद्योगिक अनुकूल माहौल प्रदान करके उनका विश्वास बहाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे भारत में केवल पंजाबी ही औद्योगिक क्षेत्र में चीन के एकाधिकार को तोड़ सकते हैं। पंजाबी उद्योगों को किसी अन्य राज्य के उद्योग से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है बल्कि औद्योगिक विकास में चीन को हराने के प्रयास करने हैं। यह समय की मांग है। इसके लिए पंजाब सरकार हर तरह का लॉजिस्टिक समर्थन देगी।

केजलीवाल ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए विशिष्ट टास्क फोर्स के गठन की भी वकालत की। इन क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए रणनीति की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए इन टास्क फोर्स में उद्योग के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य सरकार के अधिकारी भी होने चाहिए। यह राज्य में उद्योग के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के कारण राज्य में 50840 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक दिग्गज राज्य में भारी निवेश कर रहे हैं। इस पहल से राज्य में 2.25 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। मान पंजाब के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं क्योंकि राज्य हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात किया है। इसी तरह, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और उसके लोगों के व्यापक हित में कई जन-समर्थक और विकासोन्मुख कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि यह बातचीत वोट पाने के लिए नहीं है बल्कि यह आश्वस्त करने के लिए है कि हम उद्योग जगत के साथ हैं। अब इस मिलनी का उद्देश्य राज्य के स्थानीय उद्योग को 10 गुना विस्तार देना है। राज्य सरकार के समर्थन के साथ उद्योगपतियों के दृष्टिकोण और विचारों से राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

उद्यमियों ने रखी ये मांगें 

सरकार की मिलनी समारोह में यूपीसीएमए के अध्यक्ष हरसिमरनजीत सिंह लक्की ने साइकिल के एक्सपोर्ट में तरक्की के लिए सरकार से इंडस्ट्री को अपग्रेड करने में मदद करने की मांग की। निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने टेक्सटाइल पार्क बनाने की मांग की। इससे होजरी इंडस्ट्री को फायदा होगा। इसके अलावा पुरानी इंडस्ट्री को दूसरे जगहों पर लगाने की बजाय मौजूदा जगह रहने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि बार-बार इंडस्ट्री को शिफ्ट करने के नोटिस आते है। ऐसे में सरकार नोटिफिकेशन जारी कर जहां इंडस्ट्री है वहां रहने दे। साइकिल इंडस्ट्री के विकास के लिए सड़कों के साथ ट्रैक बनाने की मांग की गई। फोकल प्वाइंट बनाने व सुरक्षा प्रबंध मजबूत बनाने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed