{"_id":"664452254b41393429043df3","slug":"arvind-kejriwal-road-show-in-amritsar-on-may-16-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल 16 से पंजाब में करेंगे प्रचार, अमृतसर में सीएम भगवंत मान के करेंगे रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल 16 से पंजाब में करेंगे प्रचार, अमृतसर में सीएम भगवंत मान के करेंगे रोड शो
Wed, 15 May 2024 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 11:50 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 मई से पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। गुरुवार को केजरीवाल अमृतसर में मेगा रोड शो निकालेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले वह अमृतसर पहुंचेंगे और यहां से पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल करीब दो माह बाद पंजाब आ रहे हैं। 21 मार्च को शराब नीति मामले में ईडी ने उनको गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 मार्च को वह पंजाब आए थे और मोहाली में संसद में भगवंत मान कैंपेन की शुरुआत की थी।
जानकारी के मुताबिक वह गुरुवार को शाम 6 बजे अमृतसर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस रोड शो में उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेकेंगे और पूजा करेंगे।
विज्ञापन
जेल में रहने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल से दो बार मुलाकात की थी और पंजाब समेत अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। जब से वह जेल से बाहर आए हैं, वह दिल्ली के साथ ही पंजाब नेताओं से भी मिल रहे हैं। उनके दौरे के लिए पंजाब आप ने कमर कस ली है और पार्टी रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।