{"_id":"a96b308f5db6d41c8a7e812a86b7f25a","slug":"arvind-kejriwal-road-show-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ आए केजरी की अधूरी रह गई ये इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ आए केजरी की अधूरी रह गई ये इच्छा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के रोड शो की परमिशन सुबह नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक थी। इस समयावधि में ‘आप’ की योजना थी कि वे पूरे शहर को कवर कर लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन
दरअसल एक तो काफिला काफी बढ़ गया और समय भी ज्यादा लग रहा था। अरविंद केजरीवाल का खुड्डा लाहौरा में लोगों को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन वे कर नहीं पाए। कुछ वालंटियर पीजीआई के सामने भी खड़े थे, लेकिन बाद में उन्हें सेक्टर-15 बुला लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कालोनी नंबर चार में भी लोगों के संबोधित करने का कार्यक्रम था, वहां वे कुछ ही देर रुक पाए। इसी तरह उनका धनास पुनर्वास कालोनी में भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने ज्यादा गाड़ी ले जाने से मना कर दिया। इस पर केजरीवाल बाहर से ही लोगों को संबोधित करके आगे बढ़ गए।
विज्ञापन