{"_id":"6e45258c3dbf0dfc9acb67dd9b1b7ed7","slug":"arvind-kejriwal-road-show-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की 7 ऐसी बातें, जो पहले नहीं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की 7 ऐसी बातें, जो पहले नहीं सुनीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में रोड शो के दौरान जगह-जगह अपने संबोधन में हालांकि अरविंद केजरीवाल ने पुरानी बातें ही दोहराईं, लेकिन उनमें से 7 ऐसी बातें उन्होंने कहीं जो उनके मुंह से पहले नहीं सुनीं। जानिए क्या थीं वो 7 बातें...
विज्ञापन
एके के बोल
1.ऊपर वाले ने झाड़ू चलाकर संकेत दे दिया है। अब आपको झाड़ू चलानी है। ये मौका बार-बार नहीं मिलेगा।
2. चंडीगढ़ किसी की जागीर नहीं है। जिसको आप वोट दोगे वही जीतेगा। गुल यहां पर काम करने ही आई हैं।
3. मोदी की हवा होती तो वे दो जगह से चुनाव नहीं लड़ते। जब मैंने घोषणा की कि वाराणसी से लड़ूंगा तो उन्होंने वडोदरा से परचा भर दिया।
4. मीडिया वाले झूठ बोल रहे हैं। इस बार सिर्फ सच्चाई व ईमानदारी को वोट करना है।
5. वोटिंग से पहले कुछ लोग आपको रुपये देंगे, साड़ी देंगे, कंबल देंगे और शराब भी देंगे। सब कुछ ले लेना, लेकिन शराब मत लेना, क्योंकि शराब बर्बाद कर देती है। सब लेने के बाद वोट झाड़ू को देना।
विज्ञापन
6. चंडीगढ़ के वालंटियर को बधाई। आपकी मेहनत से चंडीगढ़ की सीट जीत रहे हैं।
7. इतने वोट से जीतेंगे कि बंसल और किरण की जमानत जब्त हो जाएगी।