फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arvind kejriwal released industry menifesto and criticized congress, akali dal and bjp

कांग्रेस के खिलाफ बोले केजरीवाल, अकाली-भाजपा को भी न छोड़ा

Sun, 23 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 23 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal released industry menifesto and criticized congress, akali dal and bjp
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
पार्टी का इंडस्ट्री मेनिफेस्टो लॉन्च करने लुधियाना पहुंचे केजरीवाल कांग्रेसियों पर जमकर बरसे। उन्होंने अकालियों और भाजपाइयों को भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली भाजपा और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों में महागठबंधन हो चुका है। इनमें डील हो चुकी है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता से दूर रखा जाए, ताकि पंजाब में बारी बारी उनका राज आ सके।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बादल सरकार ने चुनाव से कुछ समय पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भ्रष्टाचार के केस वापस लिए हैं। इससे पहले कैप्टन ने पंजाब में नशों के कारोबार के संबंध में कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगे आरोपों की सीबीआई से जांच का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले सियासी दल एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं, और कमियां गिनाते हैं ढूंढते हैं, लेकिन पंजाब में इस परंपरा से उलट हो रहा है। राज्य में युवाओं पर कई तरह के झूठे मामले दर्ज किए गए है, लेकिन उनके केस वापस नहीं हुए हैं। कैप्टन पर दर्ज किए सारे मामले वापस ले लिए गए।

बादलों के साथ हुई डील, तभी लिए भ्रष्टाचार के केस वापस

arvind kejriwal released industry menifesto and criticized congress, akali dal and bjp
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब वह इलाज के लिए गए थे तो उन्हें पता चला कि बादलों ने कैप्टन के ऊपर भ्रष्टाचार के चल रहे सभी केसों को वापस ले लिया है। पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा बादलों से जवाब मांग रहे हैं कि बादलों का ऐसा क्या प्रेम जागा कि उन्होंने कैप्टन पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले बंद कर दिए।

जाहिर है कि दोनों में कोई डील हुई है जिसके बारे में सब जानना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि तीन साल पहले जब नशे के मामले में पंजाब सरकार के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में सीबीआई जांच होने वाली थी तो पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसका विरोध किया था। उस समय केंद्र की कांग्रेस सरकार से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही दबाव डालकर सीबीआई जांच रुकवाई थी। तब मजीठिया और कैप्टन के बीच क्या डील हुई थी, वह भी लोगों को बताएं।

उन्होंने कहा कि अफवाह है कि कैप्टन के चुनावों में नशे से कमाया हुआ बादलों और मजीठिया का पैसा लग रहा है। उन्होंने लोगों से आगाह किया कि अकाली भाजपा को पड़ने वाला वोट नशे को जाएगा, कैप्टन को पड़ने वाला वोट भी अकाली भाजपा को ही जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने एक फर्जी सर्वे आने की खबरों के बाद एक सर्वे करवाया था जिसका खुलासा वह आने वाले एक दो दिनों में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed