फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal rally at majitha of amritsar for punjab assembly election 2017

केजरीवाल ने 5 दरियाओं के पंजाब को पांच दायरों में बांधा, रैली की खास बातें

Sun, 29 Jan 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर) Updated Sun, 29 Jan 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal rally at majitha of amritsar for punjab assembly election 2017
अमृतसर के मजीठा में केजरीवाल की रैली
अरविंद केजरीवाल ने पांच दरियाओं की धरती पंजाब को पांच दायरों में बांधते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। मजीठियां और राहुल गांधी पर बरसे। अमृतसर के मजीठा में केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने  पंजाब में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुधारने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन


मजीठा में केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों को मुहल्ला क्लीनिक पर फ्री दवाइयां मिलेंगी तो बच्चों को आधुनिक एजूकेशन सेंटर में फ्री शिक्षा। हर बुजुर्ग और विधवा की पेंशन होगी, भ्रष्टाचार की कोई टेंशन नहीं होगी। नशे के व्यापारी जेल जाएंगे, चाहे मंत्री हो या उनके रिश्तेदार।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बिक्रम मजीठिया का नाम लेते हुए कहा कि अब पाप का घड़ा भर चुका है, जेल जाने के दिन गिनो। केजरीवाल ने कहा कि नशे के तस्कर कोई भी हो जेल के अंदर होंगे, जो नशे की दुनिया में साथ देते रहे हैं। सब सबूत हैं, सब जेल जाएंगे, 100 परसेंट कन्फर्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसे

arvind kejriwal rally at majitha of amritsar for punjab assembly election 2017
अमृतसर के मजीठा में केजरीवाल की रैली
केजरीवाल ने राहुल गांधी के साथ-साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल मजीठा आते हैं, साथ में कैप्टन और सिद्धू होते हैं। रैली को संबोधित करते हैं लेकिन नशा किसी के जुबान पर नहीं होता, क्यों। क्या कनेक्शन है भाजपा का नशा से।

पंजाब में विकास केवल नशे का हुआ है। दुख की बात है कि नशा खुद सरकारें बिकवा रही हैं, मुनाफा हजम कर रही हैं। अंत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शिअद-भाजपा और कांग्रेस सत्ता में आने के सपने छोड़ लंबी, जलालाबाद और पटियाला की सीटें संभाले, जिन सीटों पर उनकी हाईकमान लड़ रही है।

मैं तो कहता हूं कि पंजाब में बड़ी-बड़ी रैलियों को संबोधित करने वाले बादल व उनके परिवार की खुद की सीट जीत लें, बड़ी बात है। पंजाब जीतना अब आसान नही है, आम आदमी आप पार्टी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed