फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal questions sukhbir badal

पंजाब की सियासत: अब सुखबीर बादल पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-कभी चन्नी जी से भी सवाल कीजिए

Tue, 30 Nov 2021 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 01:54 PM IST
सार

पंजाब को जीतने की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल लगातार चन्नी सरकार पर हमलावर है। वहीं अब उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
arvind kejriwal questions sukhbir badal
सुखबीर बादल और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर आते ही बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। पंजाब को जीतने की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल लगातार चन्नी सरकार पर हमलावर है। वहीं अब उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर सुखबीर बादल से सवाल पूछा कि ये बेहद दिलचस्प बात है कि सुखबीर बादल साहिब केवल मेरे खिलाफ बोलते हैं, कभी चन्नी साहिब के खिलाफ एक लफ्ज नहीं बोलते। क्यों? केजरीवाल की ये टिप्पणी सुखबीर बादल के उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने पंजाब में आप की तरफ से किए जा रहे वादों को पहले दिल्ली में लागू करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


केजरीवाल की सेहत बीमा योजना पर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि केजरीवाल शिअद के चुनावी घोषणा पत्र को कॉपी कर रहे हैं। उन्हें पंजाब के आप नेताओं पर विश्वास नहीं है इसलिए वह दिल्ली से आकर गारंटी दे रहे हैं। उनकी गारंटियां फ्रॉड से ज्यादा कुछ नहीं हैं। यदि वह भी मुकर गए तो क्या वह दिल्ली की सियासत को छोड़ देंगे। केजरीवाल का यह सब चुनावी ड्रामा है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने अभी तक दिल्ली में 2015 से लेकर 2020 तक एक भी नया अस्पताल नहीं बनवाया है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा था कि दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल ने दावा किया है कि वह मोहल्ला क्लीनिक की तरह पिंड में 16 हजार पिंड क्लीनिक बनाएंगे। जिस व्यक्ति ने अपने कार्यकाल में दिल्ली में 480 मोहल्ला क्लीनिक बनाए, जिसमें 200 क्लीनिक बंद हो चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के यह दावे झूठ से ज्यादा कुछ नहीं है। पंजाब में शिअद ने जो भी वादे किए वह सभी पूरे किए हैं। मेडिकल क्षेत्र में शिअद ने कई राज्य को ऐसे माइल स्टोन दिए हैं जो अभी तक याद किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed