फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann started scheme Mann Sarkaar Tuhade Dwar

Punjab: अब घर बैठे मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ, केजरीवाल व मान ने शुरू की खास योजना, डायल करना होगा सिर्फ 1076

Sun, 10 Dec 2023 02:42 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के बाद यह योजना पंजाब में शुरू की गई है। अब 43 प्रकार की सेवाएं आपके घर का दरवाजा खटखटाएंगी। इस दौरान भगवंत मान ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann started scheme Mann Sarkaar Tuhade Dwar
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : आम आदमी पार्टी।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना से ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर में करीब 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना के तहत लोगों को जन्म-मृत्यु, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाणपत्र समेत कई सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। हालांकि हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड व स्टैंप पेपर जैसी सुविधाएं इसमें शामिल नहीं होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

आज का दिन ऐतिहासिक: भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के बाद यह योजना पंजाब में शुरू की गई है। अब 43 प्रकार की सेवाएं आपके घर का दरवाजा खटखटाएंगी। इस दौरान भगवंत मान ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आने वाले दिनों में बच्चों की परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाएगा कि सरकारी दफ्तरों में लोगों की परेशान कब खत्म हुईं। इसका उत्तर 10 दिसंबर 2023 होगा, जब लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में यह योजना शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि जब वोट मांगने लोगों के घर जा सकता हूं तो सरकार बनने के बाद लोगों को चंडीगढ़ काम की खातिर नहीं बुलाया जाएगा। यह सरकार आपके घर आएगी और दरवाजा खटखटाएगी। अब घर बैठे आपके काम होंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी ऐसा इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि हमने चोर और ईमानदार इंसान में फर्क ही नहीं समझा। अब पंजाब के लोगों ने उन चोरों को हराया है। यही वजह है कि ऐसी योजना शुरू की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जल्द ही पंजाब को नंबर वन सूबा बनाना है। 

यह योजना किसी क्रांति से कम नहीं: केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए बहुत क्रांतिकारी दिन है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह समेत तमाम क्रांतिकारियों ने इसलिए कुर्बानी नहीं दी थी कि आजादी के बाद लोग दफ्तरों के चक्कर काटेंगे। उन्होंने अपनी कुर्बानी इसलिए दी थी कि आजादी के बाद लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सुविधा मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में शुरू हो रही ये योजना बहुत बड़ी क्रांति है। इसे 75 साल पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। अब पंजाब के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। धीरे-धीरे करके पंजाब की सभी योजनाएं आपको घर पर ही मिलेंगी।

दिल्ली में 2018 से यह योजना शुरू हो चुकी है। लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है। अगर यह काम दिल्ली और पंजाब की सरकार कर सकती हैं तो बाकी दलों की सरकारों ने क्यों नहीं किया। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि दफ्तरों में दलालों को दिया जाने वाला पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है। अब पंजाब की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है। हमें पैसे नहीं कमाने हैं। हमारी नीयत साफ है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। भगवंत मान सरकार पंजाब को लूटने वालों को जेल में डाल रही है। उन्होंने कहा कि एक आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। अब दूसरी आजादी पंजाब को 10 दिसंबर 2023 को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed