फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvachi Sindhu found the second place in the country in ICSE

ICSE में इस बेटी ने देश भर में पाया दूसरा स्थान, डॉक्टर बनना चाहती हैं

Tue, 30 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Tue, 30 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Arvachi Sindhu found the second place in the country in ICSE
डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती है अर्वाची सिंधु
आईसीएसई परीक्षा परिणाम में भी जींद की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नरवाना रोड स्थित क्राइस्ट राजा स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा अर्वाची सिंधु ने देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर जहां अर्वाची बहुत खुश है, वहीं परिजन भी बेटी की फूले नहीं समा रहे हैं। अर्वाची सिंधु ने 491 अंक प्राप्त किए हैं। 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास करने वाली अर्वाची के अनुसार वह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहती है। अर्वाची के पिता पेशे से चिकित्सक थे और कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद अर्वाची जींद में अपने नाना के पास रहने लगी। अर्वाची ने क्राइस्ट राजा स्कूल से पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है। मूल रूप से अर्वाची सिंधु हिसार जिले के खांडा गांव की रहने वाली है, लेकिन अपने नाना के पास वह जलालपुर कलां गांव में रह रही है। फिलहाल अर्वाची दिल्ली में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना-नानी का सर्वाधिक योगदान
अर्वाची के अनुसार उसको इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उसके नाना सूरजमल जागलान और नानी चंद्र देवी का सबसे अधिक योगदान रहा है। 

बेटी पर गर्व
अर्वाची की मां शीला देवी के अनुसार उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। अर्वाची की बड़ी बहन दिल्ली में 12 मेडिकल संकाय की छात्रा है।  शीला देवी के अनुसार बेटियों में हर मुकाम हासिल करने की क्षमता होती है, बस उनको सहयोग की जरूरत होती है।

बेटों से कम नहीं बेटियां
अर्वाची के नाना सूरजमल जालगान के अनुसार बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। उन्होंने अपनी दोहती को सिर्फ प्रेरित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed