फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun jetly in Ludhiana, punjab assembly elections 2017

जेटली ने बिना नाम लिए विदेशी खातों को लेकर कैप्टन पर साधा निशाना

Sun, 22 Jan 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 22 Jan 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
Arun jetly in Ludhiana, punjab assembly elections 2017
विदेशी खातों को लेकर कैप्टन पर निशाना
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को लुधियाना में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिए बगैर विदेशी खातों को लेकर उन पर निशाना साधा। जेटली ने कहा कि देश में पांच जगह कांग्रेस की सरकार है। चुनाव के बाद मणिपुर और उत्तराखंड उनके हाथ से निकल जाएगा। हालत यह है कि कांग्रेस के पास न लीडरशिप है और न ही नीति। नतीजतन लीडरशिप लगातार हास्य का कारण बन रही है। 
विज्ञापन


जेटली ने रविवार शाम लुधियाना उत्तरी, सेंट्रल एवं पश्चिम हलकों में गठबंधन उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया। कपूर धर्मशाला में हलका नार्थ के भाजपा उम्मीदवार परवीन बांसल के हक में प्रचार करते हुए जेटली ने दस साल में हुए विकास की दुहाई दी। उन्होंने कहा कि 2002 से पांच साल तक सूबे में कांग्रेस की सरकार रही। तब महलों से सरकार चली। कोई मंत्री, विधायक आसानी से मिल नहीं सकता था।
विज्ञापन


उनका लक्ष्य था विरोधियों से बदला लो, आक्रामक होकर दूसरों पर दबाव बनाओ। उस वक्त काफी पैसा स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा कराया। जिनेवा पैक्ट के तहत खातों के सारे विवरण फ्रांस को दिए गए। वहां से 2011 में जानकारी भारत को मिली कि देश के नेता एवं उसके पविार के विदेशों में खाते थे, तब यूपीए की सरकार थी। 2014 में सबूत भेजे गए। उन्होंने कहा कि बेईमानी का पैसा स्विजरलैंड के खातों में जमा कराया गया। जेटली ने पंजाब के विकास के लिए तीसरी बार अकाली भाजपा गठबंधन को जिताने के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में सीधा मुकाबला रहता था, अब तीन, चार और पांच भी आ गए। उनको हुकुमत चलाने का तजुर्बा नहीं, यह दिल्ली में साबित हो गया। तीन चार पांच से वोट बंटेंगे, इसका नुकसान विरोधियों को ही होगा। इस अवसर पर संगठन मंत्री राम लाल, प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, आरपी सिंह, श्वेत मलिक और आरपी सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed