फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   art & heritage festival, lee corbusier, capitol complex, chandigarh administration, chandigarh

ली कार्बूजिए की जयंती पर होगा आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल, ये रहा शेड्यूल

Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
art & heritage festival, lee corbusier, capitol complex, chandigarh administration, chandigarh
capitol complex
कैपिटल कॉम्प्लेक्स के वर्ल्ड हेरिटेज बनने के बाद अब यूटी प्रशासन ने जश्न की तैयारियां भी कर ली हैं। 6 अक्तूबर को कैपिटल कॉम्प्लेक्स के क्रिएटर आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए की 129वीं जयंती है।
विज्ञापन


इस मौके पर 6 से लेकर 9 अक्तूबर तक शहर में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्ट में देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत रोजाना सांस्कृतिक और सभ्याचारक प्रस्तुतियों के अलावा और भी आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि अधिकतर कार्यक्रम कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ही आयोजित किए जाएंगे। इस बीच बड़े लेजर शो का आयोजन भी होगा, जो कार्बूजिए के आर्किटेक्ट वर्क पर ही आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला और संस्कृति व पर्यटन विभाग मिलकर यह आयोजन करवाएगा। इससे पहले 27 अगस्त को कार्बूजिए की पुण्यतिथि भी आ रही है। इस पर भी शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 अगस्त के बाद से ही कार्यक्रम
15 अगस्त के बाद से ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा। विधानसभा और हाईकोर्ट दोनों की तरफ कार्यक्रम होंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के नीचे बनी स्टेज पर भी कार्यक्रम होंगे। इस स्टेज पर स्विट्जरलैंड का स्पेक्ट्रम डांस भी हो चुका है।


स्विट्जरलैंड में जन्मे थे कार्बूजिए
आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए का जन्म 6 अक्तूबर, 1887 को स्विट्जरलैंड में हुआ था। 20 साल की उम्र में ही ली कार्बूजिए ने 1907 में पहला हाउस डिजाइन कर दिया था। इसके बाद 1917 में वह पेरिस आ गए और इसके बाद यहीं के नागरिकता हासिल कर ली। इसके बाद कैपिटल कॉम्प्लेक्स सहित उन्होंने कई देशों में बिल्डिंग डिजाइन की। 27 अगस्त, 1965 को कार्बूजिए की मृत्यु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed