{"_id":"6879651182bb96d8cd0b7c07","slug":"arrested-for-roaming-with-fake-number-plate-in-car-chandigarh-news-c-16-pkl1043-765726-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-61 चौकी पुलिस ने कार पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे टैक्सी चालक फाजिल्का के रहने वाले नरेश कुमार (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे नरेश कुमार सेक्टर-52/53 डिवाइडिंग रोड पर स्थित बस स्टॉप के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर खड़ा था। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर टैक्सी कार पर अपनी कार का नंबर लगा देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को कॉल की। सूचना पाकर सेक्टर-61 चौकी प्रभारी परिमंदर सिंह पहुंचे और कार के नंबर की जांच की। जांच में सामने आया कि टैक्सी पर लगा नंबर किसी निजी वाहन का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इनड्राइव में टैक्सी चला रहा था। उसकी नंबर प्लेट पीले रंग की थी।