फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrangement of free bus during exams exposed: Anurag Dhanda

परीक्षा के दौरान फ्री बस के इंतजाम की खुली पोल: अनुराग ढांडा

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of free bus during exams exposed: Anurag Dhanda
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार और रविवार को आयोजित ग्रुप डी की परीक्षाओं में युवाओं की भीड़ देखते हुए कहा कि ग्रुप डी के साढ़े 13 हजार पदों के लिए साढ़े 13 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जबकि साढ़े 10 लाख से ज्यादा युवा परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि लाखों युवा ग्रुप डी की नौकरी के लिए ही प्रयासरत हैं। इससे पता चलता है कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है। वहीं, सरकार ने एक रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपए फीस लेकर 13 लाख 75 हजार युवाओं से 65 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए, जबकि आज युवा परीक्षा देने के लिए बसों के लिए भटकते दिखे, बसों की छत पर सफर करने को मजबूर दिखे। काफी युवा दूर सेंटर होने से परीक्षा देने से भी वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की नौकरी की एक सीट के लिए 1000 युवाओं के बीच कंपीटिशन है। वहीं, मनोहर सरकार कह रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी समस्या नहीं है। इससे मनोहर सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में 2019 से ही देश में नंबर एक पर बना हुआ है। हरियाणा में कोई भी नौकरी भर्ती परीक्षा बिना विवादों के संपन्न नहीं होती है। इससे पहले एचपीएससी एचसीएस, वेटरनरी सर्जन, सीईटी की परीक्षा पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed