फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arnav Jindal topped Chandigarh with 99.99 percentile

Chandigarh News: 99.99 परसेंटाइल के साथ अर्णव जिंदल ने टॉप किया चंडीगढ़

Sun, 20 Apr 2025 11:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arnav Jindal topped Chandigarh with 99.99 percentile

विज्ञापन
चंडीगढ़। जेईई (मेन) 2025 के नतीजों में देशभर में टॉप रैंक हासिल करने वालों में नारायणा के छात्रों का दबदबा रहा। चंडीगढ़ से अर्णव जिंदल ने 300 में से 295 अंक हासिल कर 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल की है और क्षेत्र टॉप किया है।
पंजाब से पीयूषा दास ने भी 295/300 स्कोर करते हुए 99.99 परसेंटाइल के साथ राज्य में पहला स्थान पाया। इसके अलावा बनी ब्रता माझी ने 300 में से 300 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 और 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। संस्थान के मुताबिक इस बार 10 छात्रों ने टॉप 25 (ओपन कैटेगरी) और 25 छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है। नारायणा चंडीगढ़ के सेंटर डायरेक्टर आशीष मिश्रा ने इस सफलता को छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का नतीजा बताया। वहीं, एवीपी रवजोत सिंह का कहना है कि संस्थान की स्ट्रक्चर्ड टीचिंग, पर्सनल मेंटरिंग और मजबूत एकेडमिक माहौल ही उनकी सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन


99.99 पर्सेंटाइल के साथ केशव बंसल ने हासिल किया 202वां रैंक
आकाश चंडीगढ़ ब्रांच से चार छात्रों ने भी टॉप 1000 रैंक में स्थान पाया है। केशव बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ 202 रैंक, शौर्य शर्मा ने 99.98 पर्सेंटाइल के साथ 314, काव्या ने 99.97 पर्सेंटाइल के साथ 474 और पुलकित मलिक ने 99.95 पर्सेंटाइल के साथ 809वां रैंक हासिल किया है। ये सभी छात्र आकाश के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को जेईई मेन 2025 के नतीजे जारी किए। जेईई मेन परीक्षा भारत के एनआईटी और केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का मार्ग प्रशस्त करती है, जबकि जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed