{"_id":"6321d1945de97e61277e0d6a","slug":"army-sources-said-no-plan-to-shift-agnipath-recruitment-rallies-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: पंजाब में ही होगी अग्निवीरों की भर्ती, सैन्य सूत्रों ने किया साफ, तय समय में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme: पंजाब में ही होगी अग्निवीरों की भर्ती, सैन्य सूत्रों ने किया साफ, तय समय में होगा आयोजन
Wed, 14 Sep 2022 06:40 PM IST
ajay kumar
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:40 PM IST
सार
सेना के जोनल कार्यालय के मुद्दा उठाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अधिकारियों को राज्य में अग्निवीरों की भर्ती में भारतीय सेना को पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अग्निपथ रैली को टालने की सेना की कोई योजना नहीं है। बुधवार को समाचार एजेंसी ने सैन्य सूत्रों के हवालों से यह जानकारी दी। दरअसल, पंजाब में यह विवाद उपज गया था कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत रैली भर्ती में स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। मगर भारतीय सेना के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि अग्निपथ योजना के तहत इस तरह की भर्ती रैलियां पहले ही कुछ शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं और अब फिरोजपुर और जालंधर में रैली भर्ती की योजना है।
विज्ञापन
यह मुद्दा तब सामने आया जब सेना के जोनल भर्ती कार्यालय ने अग्निपथ रैलियों के लिए पंजाब में स्थानीय प्रशासन से ढीला समर्थन मिलने का मुद्दा उठाया। हालांकि, शीर्ष सूत्रों ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती (2022-23) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कई जगहों पर होने वाली रैली भर्ती और महिला अग्निवीरों की भर्ती तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब से बाहर भर्ती आयोजित करने की कोई योजना नहीं
सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि इन प्रस्तावित अग्निवीरों की भर्ती को पंजाब से बाहर आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। वहीं यह भी स्पष्ट किया कि पटियाला में 17 से 30 सितंबर, फिरोजपुर में एक से 16 नवंबर और जालंधर में 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक सभी भर्ती रैली निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएगी। महिला अग्निवीरों की भर्ती भी तय समय पर होगी। सूत्रों ने कहा कि उम्मीदवारों का पंजीकरण और लोगों की संख्या उत्साहजनक रही है।
विज्ञापन
सीएम मान ने अधिकारियों को दिया सहयोग का निर्देश
सेना के जोनल भर्ती कार्यालय के मुद्दा उठाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अधिकारियों को राज्य में अग्निवीरों की भर्ती में भारतीय सेना को पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी उपायुक्तों को पंजाब में अग्निवीरों की भर्ती के लिए सेना अधिकारियों को पूर्ण समर्थन प्रदान करने को कहा है। सीएम मान ने कहा कि किसी भी ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। राज्य से सेना में अधिक से अधिक उम्मीदवारों की भर्ती की खातिर हर संभव प्रयास किया जाएगा।