फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Major and two arrested in molestation case

दो युवतियों से छेड़छाड़, आर्मी का मेजर गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी फटी

Tue, 06 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Army Major and two arrested in molestation case
गिरफ्तार - फोटो : file photo
अरोमा चौक पर कॉफी शॉप में देर रात कॉफी पीने आई दो युवतियों से छेड़छाड़ और कमेंट करने के मामले में पुलिस ने आर्मी के मेजर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं युवतियों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनसे भी बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप के अनुसार नशे में धुत मेजर ने पुलिसकर्मियों पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो मेजर ने एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।   
विज्ञापन


मामले के अनुसार पिंजौर निवासी युवती सोमवार देर रात दोस्तों के साथ सेक्टर-22 के अरोमा चौक पर स्थित कॉफी शॉप में आई थी। आरोप के अनुसार यहां दो युवक ने उन पर कमेंट शुरू कर दिए। पहले तो वह नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन बाद में उनकी हरकतें काफी बढ़ गई। इस पर वह वहां से उठकर जाने लगीं। इतने में वह दोनों भी उनके पीछे-पीछे आ गए। बाहर आकर उनमें से दोनों ने जबरन उससे बात करने की कोशिश की और छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन

देर रात अरोमा स्थित कॉफी शॉप में आई युवतियों से किया अभद्र व्यवहार

Army Major and two arrested in molestation case
arrest - फोटो : demo
इस पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस के अनुसार दोनों शराब के नशे में थे। साथ ही एक आरोपी राहुल ने खुद को आर्मी अफसर बताते हुए उल्टा पुलिसकर्मियों पर ही रौब झाड़ना शुरू कर दिया।

पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उल्टा उनसे ही झगड़ने लगा। इसी दौरान राहुल ने एक कांस्टेबल को कॉलर से पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने दोनों को युवती की शिकायत पर और पुलिस के काम में रुकावट, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों में एक की पहचान शुरुआती तौर पर एयरपोर्ट एरिया के पास ‘एन’ एरिया में तैनात आर्मी के मेजर राहुल के तौर पर हुई है। वहीं दूसरे की पहचान उसके दोस्त और दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें बुड़ैल जेल भेज दिया गया है।  - रामगोपाल, डीएसपी सेंट्रल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed