फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army launched relief and rescue operation in flood affected Punjab

Punjab: बाढ़ के बीच सेना बनी संकटमोचन, 47 सैन्य टुकड़ियों की तैनाती, पश्चिमी कमान ने संभाला मोर्चा

Sun, 31 Aug 2025 08:31 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई चंडीगढ़
पीटीआई चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 08:31 PM IST
सार

जम्मू और पंजाब में भीषण बाढ़ को देखते हुए  47 सैन्य टुकड़ियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा हवाई सहायता के लिए बीस विमानों को सेवा में लगाया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Army launched relief and rescue operation in flood affected Punjab
बाढ़ में सेना के जवान बने संकटमोचन - फोटो : X

विस्तार

जम्मू और पंजाब में आई भीषण बाढ़ के जवाब में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने व्यापक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान शुरू कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक रविवार को 47 सैन्य टुकड़ियों को तैनात किया गया है, जिसमें सेना के विमान और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर-आधारित यूनिट शामिल हैं। इनके साथ इंजीनियर, चिकित्सा और संचार संसाधनों को भी तैनात किया गया है ताकि तत्काल राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन


हवाई सहायता के लिए बीस विमानों को सेवा में लगाया गया है, जिनमें तीन उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, दस टोही और अवलोकन हेलीकॉप्टर, छह एमआई-17 और एक चिनूक शामिल हैं। ये विमान फंसे हुए लोगों को निकालने और आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं। 
विज्ञापन

सेना कमांडर का दौरा

पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जम्मू और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्हें सेना के सैनिकों द्वारा राज्य प्रशासन, पुलिस और नागरिक अधिकारियों के साथ मिलकर किए जा रहे व्यापक बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी गई। 

सेना की तत्परता की सराहना

सेना कमांडर ने तैनात टुकड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया, उच्च स्तर की तैयारी और फंसे हुए नागरिकों को निकालने, चिकित्सा सहायता, आवश्यक आपूर्ति प्रदान करने और कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए 24 घंटे किए जा रहे प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी हितधारकों की समर्पण और समन्वय की सराहना की।

पश्चिमी कमान ने बयान में कहा कि सेना नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सके और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो। 

पंजाब में बाढ़ की स्थिति

पंजाब इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में है। सबसे अधिक प्रभावित जिले गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर हैं। सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जम्मू और सांबा में भी कई एजेंसियों द्वारा लोगों को बचाने और उनकी क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्वास के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Flood In Punjab: बाढ़ और बारिश की मार से पंजाब बेहाल, 3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed