फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Jawan rescue 70 people in Derabassi of Punjab

मोहाली में बाढ़: डेराबस्सी में उतारनी पड़ी सेना, रात में संभाला मोर्चा, 70 लोगों को बाहर निकाला

Tue, 11 Jul 2023 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें इलाके में तैनात हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा थी जो बीत गई।

विज्ञापन
Army Jawan rescue 70 people in Derabassi of Punjab
मोहाली में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी में स्थित गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में हालात बेकाबू होते देख रात को सेना ने मोर्चा संभाला लिया। इस दौरान 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने डेराबस्सी में तबाही मचा दी है। सोसायटी की बेसमेंट के अलावा सड़कों पर 10-11 फुट तक पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। सैकड़ों वाहन डूब गए। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। फ्लैटों में बिना बिजली-पानी लोगों की जान पर बन आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरा है और ऊपरी मंजिल के फ्लैटों में फंसे लोग मदद का इंतजार कर रहे थे। पानी बढ़ता देख सेना के जवानों ने लोगों को निकालने के लिए रात को बचाव अभियान शुरू किया जो सुबह तक जारी रहा। इस दौरान फ्लैटों में फंसे करीब 70 लोगों को सेना के जवानों ने नाव की मदद से बाहर निकाला। दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर करीब ढाई फुट पानी भरा था। वहीं, जेनरेटर की मदद से बेसमेंट से पानी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। दोपहर तीन बजे तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमोहर सिटी पहुंचे राजा वड़िंग

उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें इलाके में तैनात हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा थी जो बीत गई।

पावरकॉम कर्मचारी भी ले रहे जायजा

पावरकॉम विभाग के कर्मचारी लगातार सोसायटी में जमा पानी का जायजा ले रहे हैं। जब तक पावरकॉम के उच्च अधिकारी संतुष्टि व्यक्त नहीं करेंगे तब तक सोसायटी में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। पावरकॉम विभाग के कर्मचारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पीछे जहां दीवार के पास बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर रखे गए थे। वहां दीवार टूटने से पानी घुस गया था। अब पावरकॉम की मंजूरी के बाद बिजली सप्लाई चालू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed