फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army jawan arrested in CU porn video scandal

सीयू अश्लील वीडियो कांड में सेना का जवान गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Army jawan arrested in CU porn video scandal
मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। इस केस में यह चौथी गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। इस पर आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

डीजीपी ने यादव ने बताया कि सीजेएम बोमडीला की अदालत में आरोपी को पेश करके दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। सेना के जवान को लेकर पुलिस की टीम मोहाली के लिए निकल पड़ी है। आरोपी को रविवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सीयू में 17 सितंबर को वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया था और रात में ही जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा, उसके दोस्त सन्नी और रंकज वर्मा निवासी शिमला को गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एडीजीपी गुरप्रीत कौर देयो के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन

अब तक अश्लील वीडियो कांड में एसआईटी आरोपी छात्रा से करीब 11 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। छात्रा ने कहा कि उसने तो अपने दोस्त को ही वीडियो भेजा था। वह अन्य मोबाइल नंबर का प्रयोग करने वाले के पास कैसे पहुंचा इसका पता नहीं है। साथ ही उक्त नंबर वाला आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वह धमकी दे रहा था कि छात्राओं का वीडियो बनाकर भेजे वरना उसका वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा व अन्य आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे। सभी नंबरों की लोकेशन व अन्य जानकारी जुटाई। नंबर की लोकेशन असम की आ रही थी। जिला पुलिस ने सेना के अधिकारियों से संपर्क कर बात रखी। इसके बाद टीम अरेस्ट वारंट लेकर आरोपी को काबू करने रवाना हुई थी और भारतीय सेना, असम और अरुणाचल पुलिस की मदद से आरोपी संजीव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खुलेंगी केस की परतें
एसआईटी की सदस्य और खरड़ की डीएसपी रूपिंदर कौर सोही ने बताया कि जैसे ही टीम आरोपी को लेकर खरड़ पहुंचेगी यह साफ हो जाएगा कि आरोपी छात्रा का वीडियो उसके पास कैसे पहुंचा। क्या आरोपी छात्रा और अन्य सभी लोग एक-दूसरे को पहले से जानते थे या फिर छात्रा के दोस्त ने उसे वीडियो भेजकर सारा खेल रचा है।

यह टीम कर रही है जांच
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में एसपी काउंटर इंटेलिजेंस रूपिंदर कौर भट्टी की अगुवाई में खरड़ की डीएसपी सिटी-1 रूपिंदर कौर सोही व डीएसपी एजीटीएफ दीपिका सिंह जांच कर रही हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले के आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed