फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Archery and Kalaripayattu matches in Khelo India Youth Games will be held from today

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: आज से पीयू में तीरंदाजी और ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा कलरीपायट्टू का आगाज, 13 जून तक होंगे मुकाबले

Fri, 10 Jun 2022 12:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 12:34 AM IST
सार

स्वदेशी खेल कलरीपायट्टू को पहली बार शामिल किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरागत कलरीपायट्टू खेल से प्राचीन काल में मार्शल आर्ट्स का उदय हुआ और इस प्रकार कलरीपायट्टू को मार्शल आर्ट्स की जननी भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Archery and Kalaripayattu matches in Khelo India Youth Games will be held from today
Khelo India Youth Games - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के लॉ ग्राउंड के पास बने खेल मैदान पर शुक्रवार को तीरंदाजी का आगाज होगा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलो इंडिया से तीरंदाजी के खेल के अधिकारी, तकनीकी ऑफिशल्स, मैच रेफरी और चीफ मैच ऑफिसर पहुंच चुके हैं। वहीं खिलाड़ी भी शहर पहुंच चुके हैं। ये मुकाबले 10 से 13 जून तक चलेंगे।

विज्ञापन


टारगेट किया सेट
तीरंदाजी के लिए मैदान पर 15 टारगेट लगाए जा चुके हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी टारगेट पर निशाना साधेंगे। इन टारगेट को विशेषज्ञों की मदद से लगाया गया। वहीं ग्राउंड स्टॉफ ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीरंदाजी के लिए देशभर से युवा खिलाड़ी शिरकत करेंगे। बता दें कि इस बार 64 खिलाड़ी पीयू के आर्चरी टूर्नामेंट में टारगेट पर निशाना साधते हुए एक्शन में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


आज से स्वदेशी खेल कलरीपायट्टू होगा आगाज 
स्वदेशी खेल कलरीपायट्टू को पहली बार शामिल किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस परंपरागत कलरीपायट्टू खेल से प्राचीन काल में मार्शल आर्ट्स का उदय हुआ और इस प्रकार कलरीपायट्टू को मार्शल आर्ट्स की जननी भी कहा जाता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस खेल की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी।  यह खेल 10 जून से 13 जून के बीच आयोजित होगा। कलरीपायट्टू प्रतियोगिता में 13 राज्यों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें हरियाणा से 5 खिलाड़ी शामिल हैं। इस स्वदेशी खेल में विशेष प्रकार के मुद्राओं व शरीर के आकार बनाकर संघर्ष किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी के महानिरीक्षक ने खो -खो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन 
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खो-खो खेलने से हमारे शरीर का पूर्ण रूप से विकास होता है। हमारे पैरों की मांसपेशियां बहुत ही मजबूत हो जाती हैं। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीबीपी भानू में भी खो-खो प्रतियोगिता के लिए टीम लगातार अभ्यास कर रही है ताकि भविष्य में टीम इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग ले सके।

खो-खो: 13 राज्यों की 16 टीमें कर रहीं शिरकत 
पंचकूला के सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार को परंपरागत खेल खो-खो की शुरूआत हुई। इसमें 13 राज्यों की 16 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरियाणा से लड़के और लड़कियों की दो टीमें भाग ले रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खो-खो की प्रतियोगिताएं 9 से 13 जून के बीच संचालित की जाएंगी।

खो-खो को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चौथी बार शामिल किया गया है। खो-खो के प्रतियोगिता मैनेजर सुमित भाटिया ने बताया कि इस खेल का उदय महाभारत काल के दौरान ही हो गया था। ऐसा माना जाता है कि खो-खो की उत्पत्ति अभिमन्यु चक्र से प्रेरित होकर हुई थी। भाटिया के अनुसार खो-खो को पहले बिना पोल के खेला जाता था, परंतु इसके नियमों में लगातार सुधार किया गया और अब इसमें पोल को जोड़ा गया।

पंजाब-मिजोरम का मैच ड्रा, वेस्ट बंगाल को हराकर मेघालय जीता
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में मेघालय ने वेस्ट बंगाल को 4-1 से हराया। दूसरे मैच में मिजोरम और पंजाब के बीच मैच ड्रा रहा। पहले हॉफ में मेघालय की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हॉफ के बाद मेघालय ने तीन और गोल दागकर मैच जीत लिया। 

वहीं वेस्ट बंगाल की टीम से एकमात्र गोल समीर ने किया। मेघालय के कैनी नोल ने एक गोल, गैलनी ने दो गोल और फैशुगी ने एक गोल दागा। 
दिन का दूसरा मैच मिजोरम और पंजाब के बीच खेला गया। पहले हॉफ तक दोनों टीमों में से किसी ने कोई गोल नहीं दागा। दूसरे हॉफ में भी टीमें गोल करने में विफल रहीं। एक्स्ट्रा टाइम में भी यही स्थिति रही। इसके बाद मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed