फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arbitrary air fare for Mahakumbh, faith of devotees is being played with: Chadha

महाकुंभ के लिए फ्लाइट किरायों में मनमानी, श्रद्धालुओं की आस्था के साथ हो रहा खिलवाड़: चड्ढा

Tue, 28 Jan 2025 09:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary air fare for Mahakumbh, faith of devotees is being played with: Chadha
कहा- 5 हजार की फ्लाइट का किराया बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान फ्लाइट कंपनियों की तरफ से किरायों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। इस दुर्लभ संयोग में जब 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है, लाखों-करोड़ों श्रद्धालु स्नान, साधना और तपस्या के लिए देश और विदेश से तीर्थराज प्रयागराज पहुंचने की इच्छा रखते हैं, लेकिन ये फ्लाइट कंपनियां इस पवित्र आयोजन को अनुचित लाभ कमाने का अवसर मान रही हैं। फ्लाइट कंपनियों की मनमानी और मुनाफाखोरी ने श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जो फ्लाइट का किराया 5000 से 8000 रुपये तक होता था, वह महाकुंभ के दौरान बढ़कर 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आस्था और पवित्रता के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को लूटने जैसा है। लाखों श्रद्धालु जो महाकुंभ में शामिल होना चाहते थे, वे इन बढ़े हुए किरायों की वजह से निराश हो रहे हैं। फ्लाइट कंपनियों पर निशाना साधते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि ये कंपनियां फायदे के चक्कर में अधर्म कर रही हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed