फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply Online for Atul Maheshwari Scholarship Examination 2019, Notification

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 के लिए अब 8 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें डिटेल

Sat, 31 Aug 2019 10:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Apply Online for Atul Maheshwari Scholarship Examination 2019, Notification
फाइल फोटो
अब छात्र 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र

विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

कोई फीस नहीं, कभी भी भर सकते हैं फॉर्म
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरते समय किसी को कोई फीस जमा नहीं कराना है। यह बिल्कुल नि:शुल्क है। इसके साथ ही यह फॉर्म आप किसी भी दिन और किसी भी समय भर सकते हैं। रविवार, अवकाश या फिर किसी भी सरकारी अवकाश के दिन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed