{"_id":"58fd96e14f1c1b703a8b4592","slug":"apply-for-88-flats-of-huda-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों का घर खरीदना है तो हुडा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कीजिए, देखिए जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों का घर खरीदना है तो हुडा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कीजिए, देखिए जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
हुडा फ्लैट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं तो हुडा फ्लैट्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध है। हरियाणा आवास बोर्ड ने सेक्टर-31 पंचकूला में हायर परचेज आधार पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (जेसीओ) रैंक तक के हरियाणा के सेवारत, पूर्व रक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, उनके समकक्ष, विधवाओं और अनाथों के लिए 88 बहुमंजिले फ्लैटों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं।
ये फ्लैट्स टाइप-बी श्रेणी के होंगे, जिनके लिए 19 मई तक पंजीकरण करवाया जाएगा। 645 वर्ग फीट के कवर्ड क्षेत्र के लिए फ्लैट की अनुमानित लागत 23.70 लाख रुपये है। आवेदन पत्र के साथ कुल राशि का 10 प्रतिशत यानी 2.37 लाख रुपये की राशि देय होगी, जबकि 15 प्रतिशत राशि यानी 3.56 लाख रुपये ड्रॉ के बाद देने होंगे। आवेदक भारत का नागरिक और हरियाणा का निवासी होना चाहिए। यदि पति व पत्नी दोनों पात्र हैं, तो वे इस योजना के तहत केवल एक आवेदन पत्र दे सकते हैं।
आवेदन प्रपत्र मुख्यालय पंचकूला और मंडल कार्यालय पंचकूला, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम से खरीदे जा सकते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने सेक्टर-32 (फेज 4) करनाल में धार्मिक स्थलों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। सामाजिक धर्मार्थ-1 के तहत अनुमानित 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र का आवंटन और सामाजिक धर्मार्थ-॥ के तहत अनुमानित 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र का आवंटन प्रत्येक 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किया जाएगा।