{"_id":"6435c702089d2e4aa700edb7","slug":"application-process-started-for-admission-in-pu-hotel-and-tourism-course-chandigarh-news-c-16-sml1026-112072-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू होटल एंड टूरिज्म कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू होटल एंड टूरिज्म कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट (पीयू थैट)- 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीयू थैट-2023 दाखिला प्रक्रिया के जरिए चार वर्षीय कोर्स बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) और बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (बीटीटीएम) में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए दाखिला परीक्षा का आयोजन दो जून को करवाया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पीयू की वेबसाइट https://puthat.puchd.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू : 11 अप्रैल
लॉग-इन पासवर्ड जनरेट करने की अंतिम तिथि : 17 मई
ऑनलाइन माध्यम के जरिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 19 मई
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि : 22 मई
फॉर्म के प्रिंटआउट और कागजात जमा करने की अंतिम तिथि : 25 मई
ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्धता : 26 मई
फॉर्म पूरा नहीं होने की स्थिति में फाइन के साथ फॉर्म जमा करने की तिथि : 30 मई ( सुबह 10 से चार बजे)
दाखिला परीक्षा का आयोजन : 2 जून ( सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे)
चंडीगढ़ में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
दाखिला परीक्षा पीयू थैट के लिए परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में ही बनाए जाएंगे। दाखिला परीक्षा का परिणाम 26 जून को ऑनलाइन वेबसाइट पर ही अपडेट किया जाएगा। पीयू थैट के लिए दाखिला फीस जनरल कैटेगरी के लिए 2395 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1198 रुपये होगी।
दोनों कोर्स में ये रहेगी सीटों की संख्या
पीयू थैट के जरिए यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के दो यूजी कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इसमें बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी चार वर्षीय कोर्स में 60 सीटें और 6 एनआरआई के लिए आरक्षित रहेंगी। वहीं, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट कोर्स में 30 सीटें और तीन एनआरआई के लिए आरक्षित होंगी। दोनों कोर्स में दाखिला पीयू थैट की मेरिट के आधार पर होगा। दाखिला परीक्षा में सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 90 मिनट की परीक्षा होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। गलत प्रश्न होने पर 25 प्रतिशत अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में 30 प्रश्न अंग्रेजी एप्टीट्यूड, 20 प्रश्न करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस, 20 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी, 30 प्रश्न हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री अवेयरनेस पर आधारित होंगे। पीयू की वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी अपलोड किया गया है जिससे उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र का पैटर्न समझ आ सके।