फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   application filling time for padam award 2016

इस साल भी चंडीगढ़ को नहीं मिलेगा पद्म अवार्ड!

Tue, 15 Sep 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
application filling time for padam award 2016

चंडीगढ़ की झोली में इस बार भी पद्म अवार्ड नहीं आएगा। प्रशासन के नजरिए को देखकर ऐसा ही लग रहा है। गणतंत्र दिवस पर 2016 में मिलने वाले पद्म अवार्ड में शहर की किस हस्ती का नाम शामिल हो, अभी इसे लेकर संशय की स्थिति है। यूटी प्रशासन को 15 सितंबर तक गृह मंत्रालय के पास पद्म अवार्ड की लिस्ट भेजनी है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को प्रशासन ने शार्टलिस्ट नाम यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के पास अप्रूवल के लिए भेजे हैं। प्रशासक की मुहर के बाद ही नाम दिल्ली भेजे जाएंगे। पिछले कई साल से प्रशासन की लेटलतीफी के कारण शहर की झोली में पद्म अवार्ड नहीं आ पा रहे।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से हर साल अंतिम क्षणों में ही लिस्ट भेजी जाती है। 2012 में तो लिस्ट देरी से भेजने के कारण गृह मंत्रालय की पद्म सिलेक्शन कमेटी ने लिस्ट को निरस्त कर दिया था। लेकिन प्रशासन द्वारा पिछले अनुभवों के सीख नहीं ली जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 हस्तियों ने किया है आवेदन

application filling time for padam award 2016

पद्म अवार्ड के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी 12 हस्तियों ने प्रशासन के पास आवेदन किया है। सभी नामों पर विचार करने से पहले डीसी के माध्यम से उनकी पुलिस वेरिफिकेशन कराई गई है। डीसी ने सभी आवेदकों के बारे में पुलिस में दर्ज मामलों का भी जिक्र किया है। सूत्रों के अनुसार इस साल आवेदन करने वाले 2 लोगों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं।

पद्म अवार्ड के लिए आवेदन करने वालों में डा. अनिल कुमार गुप्ता, पंडित यशपाल शर्मा, जीएस विरदी, अमित भट्टाचार्य, एमआर जिंदल, डा.रानी बलबीर कौर, कमलजीत सिंह पंछी, प्रो.मंजू जैदका, राजेंद्र बग्गा, गौरव शर्मा, हरिंद्र पाल सिंह और जीबीएस सोढी के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार 5 आवेदन की सिफारिश सांसद किरण खेर के माध्यम सीधे मिनिस्ट्री में की गई है।

इन्हें मिल चुका है पद्म पुरस्कार :
चंडीगढ़ से अभी तक जिन्हें पद्म अवार्ड मिल चुका है, उनमें डॉ. जेएस ग्रेवाल (पद्मश्री), डॉ. आरके साबू (पद्मश्री), केएल जाकिर (पद्मश्री), डॉ. केके तलवार (पद्म विभूषण), हीरा लाल सिब्बल (पद्म भूषण), डॉ. एचएस चावला (पद्म श्री), डॉ. बीएन गोस्वामी (पद्म भूषण), डॉ. जेएस चोपड़ा (पद्म भूषण), प्रो. आरसी सोबती (पद्मश्री) और डॉ. केएस चुग (पदमश्री) शामिल हैं।

दूसरे राज्यों के खाते से पा रहे अवार्ड

application filling time for padam award 2016

2013 में चंडीगढ़ निवासी स्वर्गीय जसपाल भट्टी को मरणोपरांत पद्म भूषण अवार्ड देने की घोषणा हुई। लेकिन, यह अवार्ड चंडीगढ़ के खाते की जगह पंजाब के खाते से दिया गया। हालांकि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने भट्टी का नाम प्रस्तावित किया था।

2014 में पीजीआई के एडवांस आई केयर सेंटर के प्रोफेसर आमोद गुप्ता को पद्म श्री अवार्ड के लिए चुना गया। लेकिन, यह अवार्ड भी चंडीगढ़ के खाते में न आकर हरियाणा के खाते में आया। डॉ. गुप्ता पंचकूला निवासी है। शहर में पले बढ़े क्रिकेटर युवराज सिंह का अवार्ड भी हरियाणा के खाते से ही मिला था।

हर साल आखिरी दिन नाम भेजने की आदत
चंडीगढ़ प्रशासन ने 2014 पद्म पुरस्कार के लिए पांच नाम शार्टलिस्ट किए थे, लेकिन प्रशासक शिवराज पाटिल ने इनमें से सिर्फ पीयू फिजिक्स विभाग के एमिरेट्स प्रोफेसर एचएस हंस का नाम भी मंजूर कर पद्म अवार्ड कमेटी को भेजा था। 2013 साल प्रशासन ने पद्म अवार्ड के लिए नाम भेजने में देरी कर दी थी। इस वजह से प्रशासन की ओर से भेजे गए दो नामों पर पद्म अवार्ड कमेटी ने विचार ही नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed