फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Appealed for security in the camp citing threat to life

Chandigarh News: डेरा सच्चा सौदा में जान का खतरा बताकर प्रदीप कलेर की पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Appealed for security in the camp citing threat to life
-26 फरवरी को डेरा व राम रहीम के खिलाफ दर्ज करवाए थे याचिकाकर्ता के पति ने बयान
विज्ञापन

-पति के बयान के चलते डेरा में रह रही पत्नी ने अपने व अपने परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

-याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मांगी मामले की स्टेटस रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा में प्रमुख पदों पर रहे प्रदीप कलेर की पत्नी ने अपनी व अपने परिवार को डेरे में खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए ज्योति ने बताया कि उसका पति व परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े थे। डेरा प्रमुख राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड 2015 में रिलीज हुई थी। उस दौरान 23 मार्च 2015 को गुरुद्वारा बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हरजिंदर सिंह मांझी के संबोधन के बाद कई डेरा समर्थकों ने राम रहीम की फोटो वाले लॉकेट उतार कर फेंक दिए थे। इसके बाद पंजाब में लगातार बेअदबी की घटनाएं बढ़ने लगी। बेअदबी को लेकर पंजाब सरकार ने 2015 में एफआईआर दर्ज की थी और इस मामले में याची के पति को आरोपी बनाया गया था। याची का पति पुलिस की पकड़ से बाहर था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। बीती 9 फरवरी को उसे फरीदकोट पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह बुडैल जेल में है। याची ने बताया कि उसके पति ने डेरा प्रमुख व उनके समर्थकों के खिलाफ कच्चा चिट्ठा खोलने का फैसला लिया और 26 फरवरी को चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवा दिए। याची ने बताया कि उसके पति के बयान के बाद अब उसकी व उसकी बेटी की जान को खतरा बना हुआ है क्योंकि वे अभी डेरा के भीतर ही मौजूद हैं। याची ने कहा कि वह डेरा छोड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें खतरा है कि यदि ऐसी कोशिश की गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। ऐसे में हाईकोर्ट से सुरक्षा देने की मांग करते हुए उन्होंने याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर हरियाणा सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed