फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anxiety pregnant wife husband Ram Palak attention paid condition wife deteriorating

गर्भवती पत्नी की साथ अनहोनी की चिंता, पति राम पालक ने कहा- बिगड़ रही पत्नी की हालत पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान

Sat, 22 Aug 2020 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anxiety pregnant wife husband Ram Palak attention paid condition wife deteriorating
चंडीगढ़। विकास नगर के राम पालक की पत्नी की 16 अगस्त को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। उसके दो दिन बाद राम पलक और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उन्हें भी धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। अब उनका पूरा परिवार क्वारंटीन है। रामपाल की पत्नी गर्भवती है। तमाम तरह की परेशानी हो रही है, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। राम पलक का कहना है कि पत्नी का इलाज ईएसआई हॉस्पिटल में चल रहा था। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट कराने को कहा था, लेकिन इसी बीच कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने से सब कुछ ठप हो गया। अब चिंता सता रही है कि ऐसे ही रहा तो पत्नी का न जाने क्या होगा।
विज्ञापन

कोई सुनवाई नहीं हो रही
राम पलक ने बताया कि पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी धन्वंतरि के डॉक्टरों और कर्मचारियों को दे दी गई है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। राम पलक ने बताया कि उन्हें 18 अगस्त से लगातार बुखार आ रहा है और शरीर में तेज दर्द है। बार-बार कहने पर भी कोई दवा नहीं दी जा रही है। दवा के नाम पर यहां भर्ती मरीजों को केवल काली गोलियां थमा दी जा रही है, जिसे मरीज खाने की बजाय फेंक दे रहे हैं। वह अपने साथ घर से पैरासिटामोल की गोलियां लेकर आए थे। उसे ही खाकर किसी तरह बुखार को नियंत्रित कर रहे हैं। उनकी पत्नी को अगले महीने डिलीवरी होनी है। आठवें महीने में कई जरूरी जांचें और अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी होता है।
विज्ञापन

कुछ अन्य लोग भी परेशान
राम पलक ने बताया कि यहां पर जितने भी लोग क्वारंटीन किए गए हैं, सभी के साथ यही परेशानी है। कोई भी मरीजों की बात सुनने वाला नहीं है। रहने की व्यवस्था भी बहुत खराब है। शौचालयों की सफाई नहीं होती। गंदगी के कारण यहां रहना मुश्किल है। शिकायत करने पर क्वारंटीन पीरियड बढ़ाने की धमकी दी जा रही है, इसलिए सभी चुपचाप यहां सब कुछ बर्दाश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed