फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anurag Dhanda says Difficult for BJP to save deposits on ten Lok Sabha seats

दसों लोकसभा सीट पर भाजपा को जमानत बचाना मुश्किल : आप

Tue, 30 Apr 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Anurag Dhanda says Difficult for BJP to save deposits on ten Lok Sabha seats
आप नेता बोले- इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के जिताने के लिए हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की लगाएंगे ड्यूटियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है कि भाजपा हरियाणा में बुरी तरह से हार रही है। हरियाणा में लोग न उनके कार्यक्रम करा रहे हैं और न उनका स्वागत गांव में हो रहा है। इसलिए इस बार भाजपा को लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जमानत बचानी मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता 2 मई को नामांकन करेंगे, जिसमें पार्टी और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा हम पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के प्रति प्रतिबद्ध हैं, हमारा लक्ष्य केवल एक लोकसभा सीट जीतना नहीं है बल्कि सभी 10 सीटों पर भाजपा को बुरी तरह हराकर भेजना है। हर लोकसभा में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक करके ड्यूटी लगाई जाएगी और इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में व्यस्त है इसलिए करनाल उपचुनाव के बारे में कोई फैसला नहीं ले रही। उन्होंने कहा बहुत जल्द शेड्यूल जारी होने वाला है कि कुरुक्षेत्र में प्रचार करने सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह और भगवंत मान आएंगे और कुरुक्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। इस मौके पर आंबेडकर युवा मंच हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष सोहिल साढौरा के नेतृत्व में सैकड़ों युवा अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed