{"_id":"573b75d34f1c1bd970ac737a","slug":"anupam-kher-and-neena-gupta-will-perform-play-at-tagore-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर और नीना गुप्ता की लाइव एक्टिंग देखना चाहते हैं तो पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपम खेर और नीना गुप्ता की लाइव एक्टिंग देखना चाहते हैं तो पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 May 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो प्रेमी जो बिना किसी कारण, एक दूसरे से बिना कुछ कहे अलग हो गए। जब 35 साल बाद मिले तो अलग होने का कारण खोजने का प्रयास करते हैं। वह जानते ही नहीं कि एक-दूसरे से वह अलग क्यों हुए थे। आखिरकार वह 35 साल बाद जान पाते हैं कि वह किन कारणों से एक-दूसरे से अलग हुए।
विज्ञापन
कुछ ऐसे ही मानवीय रिश्तों की कहानी है नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ की। इसका मंचन सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में बुधवार को किया जाएगा। नाटक का निर्देशन और लेखन किया है राकेश बेदी ने। इसके मुख्य किरदारों में आपको अनुपम खेर, नीना गुप्ता व राकेश बेदी का बेजोड़ और शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। प्ले के लिए टैगोर थिएटर को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। मंचन के लिए शो पहले ही हाउस फुल हो चुका है। यह शाम को साढ़े छह बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन