फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti encroachment team issued challan to 120 people and seized goods

Chandigarh News: अतिक्रमण विरोधी टीम नें 120 लोगों के काटे चालान,सामान किया जब्त

Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Anti encroachment team issued challan to 120 people and seized goods
चंडीगढ़। नगर निगम ने मंगलवार को शहर में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-19, 20, 22, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और मनीमाजरा में कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 120 लोगों के चालान काटे। वेंडरों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसा करते पकड़े गए तो और सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने अतिक्रमण कर रखी गई रेहड़ियों, ठेलों और दुकानों के सामान को जब्त किया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार को आयुक्त अमित कुमार और संयुक्त आयुक्त सुमित सिहाग ने भी कई मार्केटों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed