{"_id":"61d27791acfa98424c6c4d97","slug":"anti-corona-vaccination-of-age-group-15-to-18-started-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में किशोरों का टीकाकरण: 10 केंद्रों में पहले दिन 1836 को लगा टीका, मनीमाजरा रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में किशोरों का टीकाकरण: 10 केंद्रों में पहले दिन 1836 को लगा टीका, मनीमाजरा रहा अव्वल
Mon, 03 Jan 2022 09:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:42 AM IST
सार
तीसरी लहर के खतरे के बीच आज से 15 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा रही है। इसके लिए शहर में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आने वाले लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग के 72000 बच्चों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की ऋषिता को लगा पहला टीका।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के 15 से 18 साल के बीच के 72 हजार किशोरों का कोरोना टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू किया गया। पहले दिन 10 केंद्रों पर 1836 किशोरों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 418 किशोरों का टीकाकरण हुआ। वहीं, शहर के अन्य केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या 150 से ज्यादा रही।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 200 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। पहले दिन ज्यादातर केंद्र लक्ष्य के काफी करीब रहे। किसी भी केंद्र पर किसी तरह की परेशानी की कोई सूचना नहीं है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग का कहना है कि पहले दिन की सफलता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हम एक महीने में 72 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। कोरोना से सुरक्षा चक्र पाने के लिए किशोरों में टीकाकरण का उत्साह इस कदर दिखाई दिया कि ज्यादातर केंद्रों में दोपहर 3 बजे के बाद भी लंबी कतार लगी रही। शाम 4 बजे तक किशोर टीका लगवाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खुलने का नहीं होगा इंतजार, आज से लगेगा टीका
टीकाकरण अभियान के पहले दिन एडवाइजर धर्मपाल ने समीक्षा बैठक कर निर्णय लिया कि शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने का इंतजार नहीं किया जा सकता। इसलिए मंगलवार से ही 10 केंद्रों के अलावा छह अन्य स्कूलों में भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। वहीं, अगले हफ्ते से कुछ ऐसे सेंटर जहां अभी वयस्कों को टीका लगाया जा रहा है उन्हें किशोरों के टीकाकरण के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसलिए उन्होंने दूसरी खुराक न लेने वाले लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की है। वहीं, समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि 10 जनवरी से 60 साल से ज्यादा उम्र वाले गंभीर मरीजों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके अंतर्गत 15600 लोगों का लक्ष्य तय किया गया है।
आज से यहां भी लगेगा टीका
- सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8-बी
- सरकार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 10
- सरकार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 35
- डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 8-सी
- श्री गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल, सेक्टर 35
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 40।
यहां इतनों ने लगवाया टीका
- पीजीआई- 171
- जीएमसीएच 32- 190
- जीएमएसएच 16- 188
- सिविल अस्पताल मनीमाजरा- 198
- सिविल अस्पताल सेक्टर 45- 170
- सिविल अस्पताल सेक्टर 22- 190
- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास- 229
- गवर्नमेंट मॉडल स्कूल मलोया- 190
- गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा- 220
- गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 20 बी- 90