फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ANTF constable suspended for absconding before getting caught in CBI trap

Chandigarh News: सीबीआई ट्रैप में फंसने से पहले फरार एएनटीएफ का कांस्टेबल सस्पेंड

Thu, 20 Mar 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
ANTF constable suspended for absconding before getting caught in CBI trap
चंडीगढ़। कुछ दिन पहले नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में रिश्वत मांगने पर सीबीआई ट्रैप की भनक लगते ही फरार होने वाले कांस्टेबल नीरज कुमार को एसपी मुख्यालय ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ विभाग की प्राथमिक जांच के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसे सस्पेंड कर सारंगपुर स्थित आईआरबी लाइन में भेजा गया है। सस्पेंशन के दौरान उसे नियमानुसार ही अलाउंस मिल सकेंगे।
विज्ञापन

यूटी पुलिस में नशा तस्करी से संबंधित मामलों को लेकर महानिदेशक की ओर से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया हुआ है, जिसके लिए एक अलग से थाना भी बनाया गया है। इसी थाने में तैनात कांस्टेबल नीरज कुमार ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। उक्त व्यक्ति ने सीबीआई को कांस्टेबल के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। सीबीआई टीम ने कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था, लेकिन नीरज को इसकी भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते वह मौके से ही फरार हो गया था। यह मामला पुलिस मुख्यालय में आलाधिकारियों के पास पहुंच गया था, जिसके बाद जांच भी शुरू कर दी गई थी। हालांकि नीरज अगले दिन ड्यूटी पर पहुंच गया था और उसे थाने के गेट पर संतरी की ड्यूटी दी गई थी। उधर, सीबीआई ने भी कांस्टेबल नीरज के इस रिश्वतकांड को लेकर पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया था। पुलिस अधिकारियों की जांच में कांस्टेबल नीरज द्वारा रिश्वत मांगने की बात का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed