ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में जबरदस्त वाकयुद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नेताओं के बीच आजकल ट्वीटर पर वाक युद्ध चल रहा है। अभी तक एक-दूसरे पर राजनीतिक मंच से कीचड़ उछालने वाले नेताओं ने अब सोशल मीडिया को इसका जरिया बनाया है।
कैप्टन अजय यादव के ट्वीट के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। यदि कोई पागल कुत्ता किसी आदमी को काट जाए तो जरूरी नहीं कि हिसाब तभी बराबर हो जब आदमी भी कुत्ते को काटे।
विज का यह ट्वीट कैप्टन अजय यादव के ट्वीट के संदर्भ में देखा जा रहा है। कैप्टन अजय यादव विज के लिए भिखारी शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। इससे पहले अनिल विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को घर से भागकर आए बच्चे की संज्ञा दी थी।
धनखड़ ने कहा, शब्दों की चतुराई नहीं आती :
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में सोशल मीडिया पर इस तरह की तकरार पहली बार हुई है। अब तक विधानसभा में तो दोनो नेता एक -दूसरे से उलझते दिखते थे, लेकिन विधानसभा में भी इतनी तकरार नहीं होती थी, जितनी अब सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही है।
उध्ार किसानों के बारे में बेतुके बयान देकर फंसे हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। धनखड़ ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ‘मैं किसान हूं, शब्दों की चतुराई मुझे नहीं आती, पर काम का हुनर आता है।
सीख लूंगा मैं तुम से ये हुनर भी, पर अभी 1100 करोड़ का मुआवजा तो बंटने दें’। धनखड़ के इस ट्वीट से साफ है कि वे अब किसी तरह के विवादित बयान में नहीं फंसना चाहते।