फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anshul Mishra won IGU Amateur Championship

Chandigarh News: अंशुल मिश्रा ने जीती आईजीयू एमेच्योर चैंपियनशिप

Mon, 16 Dec 2024 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Anshul Mishra won IGU Amateur Championship
चंडीगढ़। अंशुल मिश्रा ने रविवार को आईजीयू 123वां एमेच्योर चैंपियनशिप ऑफ इंडिया का खिताब जीत लिया। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए फाइनल मैच कर्नाटक के वरुण मुतप्पा और पश्चिम बंगाल के 16 वर्षीय अंशुल मिश्रा के बीच हुआ। यह मैच 36 होल का रहा, जिसमें 18 होल के बाद 15 मिनट का ब्रेक दिया गया।
विज्ञापन

अंशुल मिश्रा ने श्जानदा शुरुआत की और मैच में बढ़त बनाई। उन्होंने तीसरे होल में पार स्कोर कर 1 अप की बढ़त हासिल की। इसके बाद वरुण मुतप्पा ने छठे होल में 30 फुट का शानदार पुट लगाकर बर्डी बनाई और स्कोर को ऑल कर दिया। मैच के 14 होल के बाद वरुण 2 अप की बढ़त पर थे लेकिन अंशुल मिश्रा ने शानदार वापसी करते हुए 16वें, 17वें और 18वें होल पर लगातार बर्डी बनाई और ब्रेक से पहले 1 अप की बढ़त ले ली।
विज्ञापन

दूसरे दौर में अंशुल ने अपनी स्थिरता बनाए रखते हुए अगले कुछ होल में अपनी बढ़त 5 अप तक पहुंचा दी। वरुण मुतप्पा ने 29वें और 30वें होल में पार स्कोर कर 3 डाउन तक वापसी की। 31वें होल पर वरुण के बर्डी बनाने की उम्मीद थी लेकिन अंशुल ने 100 गज की दूरी से शानदार अप एंड डाउन करते हुए होल को बराबरी पर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार अंशुल मिश्रा ने 33वें होल पर मैच 4 और 3 से जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यह ऐतिहासिक जीत अंशुल मिश्रा के कॅरिअर में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article