फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another paddy scam in Haryana, 19 thousand metric tons of paddy missing

हरियाणा में एक और घोटाला, इस बार 19 हजार मीट्रिक टन धान लापता

Sat, 25 Jul 2020 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पांडेय, चंडीगढ़
प्रवीण पांडेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Another paddy scam in Haryana, 19 thousand metric tons of paddy missing
demo pic

हरियाणा में धान घोटाले को लेकर जांच का काम पूरा भी नहीं हुआ था कि एक और धान घोटाला सामने आ गया है। पांच जिलों में भौतिक सत्यापन में करीब 19 हजार मीट्रिक टन धान कम पाया गया है। अब सरकार इन राइस मिलरों से रकम वसूली की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


जिन राइस मिलों का सत्यापन हुआ है, उनमें से कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा स्टॉक में अंतर पाया गया है। कुरुक्षेत्र की राइस मिलों में करीब 12 हजार मीट्रिक टन स्टॉक कम पाया गया है। जबकि पिछले घोटाले में पूरे प्रदेश में स्टॉक कम पाया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छह जिलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया था। जिसमें पलवल, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिला शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने सिर्फ उन मिलों का सत्यापन किया है, जिन मिलों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद यह तथ्य सामने आए हैं। इससे पहले हरियाणा की 1207 राइस मिलों ने 42 हजार 589 मीट्रिक टन के धान घोटाले को अंजाम दिया था। 


खाद्य आपूर्ति विभाग की 300 जांच टीमों ने मिलों के भौतिक सत्यापन में इस घोटाले को पकड़ा था। जांच टीमों ने 1304 राइस मिलों का सत्यापन किया था। जिसमें से 1207 मिलों में 42 हजार 589 मीट्रिक टन धान कम मिला। इससे सरकार को 90 करोड़ रुपये की चपत लगी थी।

विभाग ने सत्यापन करवाया है। जहां पर अनियमितता पाई गई है, उन राइस मिलों से रकम ब्याज के साथ वसूली जाएगी।  - पीके दास, एसीएस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed