फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another death in Qaumi Insaf Morcha, body of protester found in forest

Chandigarh News: कौमी इंसाफ मोर्चा में एक और मौत, जंगल में मिला प्रदर्शनकारी का शव

Thu, 13 Apr 2023 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Another death in Qaumi Insaf Morcha, body of protester found in forest
चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन में बुधवार सुबह एक सिख प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहाली के सेक्टर 109 में आते गांव रायपुरकलां के जगतार सिंह (65) के रूप में हुई है। इससे पहले मार्च महीने में भी एक निहंग सिख का शव यहां एक टेंट में मिला था। जगतार के छोटे भाई दलजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई बीते 7 जनवरी से ही बंदी सिखों की रिहाई के लिए मोर्चे पर थे। बुधवार सुबह सेक्टर-52 के जंगली क्षेत्र में वह अचेत अवस्था में मिले। सूचना पाते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जगतार सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंडीगढ़ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जहां से परिवार जगतार के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लेकर चला गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। जगतार अविवाहित थे। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चा के नेतृत्व में 7 जनवरी से प्रदर्शनकारी बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिंघु बॉर्डर पर भी गए थे जगतार
मोर्चे में शामिल प्रदर्शनकारी दलजीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह ने इससे पहले खेती कानूनों के विरोध में दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भी भाग लिया था। इसके बाद वह मोहाली में बंदी सिखों की रिहाई के लिए हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे। दलजीत ने कहा कि जगतार सिंह यहां लंगर सेवा और सफाई आदि की सेवा कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे चाय पीने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed