फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another administrative reshuffle in Punjab in three days, 11 IAS, 22 IPS and 38 PCS officers transferred

Chandigarh News: पंजाब में तीन दिन में एक और प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस, 22 आईपीएस व 38 पीसीएस अफसराें के तबादले

Wed, 25 Sep 2024 09:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Another administrative reshuffle in Punjab in three days, 11 IAS, 22 IPS and 38 PCS officers transferred
-चंडीगढ़ से लौटे 2002 बैच के आईएएस विजय नामदेव राव जैदी को एक्सपेंडिचर सचिव नियुक्त किया
विज्ञापन

-गुलप्रीत औलख को डीसी तरनतारन, नौनिहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस सेल का जिम्मा
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में तीन दिन के अंदर बुधवार को सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 11 आईएएस, 22 आईपीएस और 38 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। चंडीगढ़ से लौटे 2002 बैच के आईएएस विजय नामदेव राव जैदी को एक्सपेंडिचर सचिव और 2015 बैच के आईएएस गुलप्रीत सिंह औलख को डीसी तरनतारन का कार्यभार सौंपा है। 1997 बैच के आईपीएस नौनिहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस सेल पंजाब और 1997 बैच के आईपीएस एसपीएस परमार को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज सौंपा है।
जिन 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें आईएएस विजय नामदेव राव जैदी के अलावा 2009 बैच की आईएएस गौरी पराशर जोशी विशेष सचिव कार्मिक और पीएसआईडीसी का निदेशक, आईएएस संयम अग्रवाल को डायरेक्टर हायर एजुकेशन, आईएएस नवजोत पाल सिंह रंधावा को बठिंडा नगर निगम आयुक्त, आईएएस अंकुरजीत सिंह को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, आईएएस निकास कुमार को एडीसी लुधियाना, आईएएस हरजिंदर सिंह को एडीसी रुरल डेवलपमेंट लुधियाना, आईएएस दिव्या पी काे एसडीएम गुरु हर सहाय, आईएएस विवेक कुमार मोदी को एसडीएम आदमपुर, आईएएस कृष्णपाल राजपूत को एसडीएम अबोहर का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


पुलिस महकमे में 22 आईपीएस अफसरों के तबादले हुए। इनमें आईपीएस नौनिहाल और एसपीएस परमार के अलावा आईपीएस धनप्रीत कौर को लुधियाना रेंज का आईजीपी, आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर, आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू को पटियाला रेंज का डीआईजी, आईपीएस रंजीत सिंह ढिल्लों को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी, आईपीएस राजपाल सिंह को डीआईजी पीएपी-2, ट्रेनिंग जालंधर और एसएएस नगर के एनआरआई डीआईजी, आईपीएस अजय मलुजा बठिंडा एसटीएफ डीआईजी, आईपीएस हरचरण सिंह भुल्लर को बठिंडा रेंज डीआईजी, आईपीएस हरजीत सिंह को एसएएस नगर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो डीआईजी, आईपीएस जे एलनचेजियन को काउंटर इंटेलिजेंस डीआईजी, अलका मीना को डीआईजी पर्साेनल, सतिंदर सिंह को अमृतसर बॉर्डर रेंज डीआईजी, हरमनबीर सिंह गिल को फिल्लौर एमआरएस पीपीए जॉइंट डायरेक्टर, आईपीएस अशवनी कपूर को फरीदकोट रेंज डीआईजी, आईपीएस सुखवंत सिंह गिल को डीआईजी इंटेलिजेंस-1, आईपीएस विवेकशील सोनी को जालंधर पीएपी 75वीं बटालियन कमांडेंट, आईपीएस अंकुर गुप्ता को जालंधर लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी, शुभम अग्रवाल को डीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना, अभिमन्यु राणा को अमृतसर सिटी डीसीपी, आईपीएस अजय गांधी को एसएसपी मोगा और आईपीएस आदित्या को जालंधर हेडक्वार्टर डीसीपी का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed